Home > Crime > Burmamains Theft : बर्मामाइन्स में सीआरपीएफ जवान के घर पर चोरी, गांव गया था परिवार

Burmamains Theft : बर्मामाइन्स में सीआरपीएफ जवान के घर पर चोरी, गांव गया था परिवार

Jamshedpur: (Burmamains Theft) बर्मामाइंस में सीआरपीएफ के जवान मनीष कुमार तिवारी के घर पर चोरी हुई है। चोरों ने उनके बंगला नंबर 12 बी में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। गुरुवार को मनीष कुमार तिवारी अपने परिवार के साथ बर्मामाइंस लौटे। तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। उनके घर से चोरों ने ₹25000 नकद और लगभग ₹3 लाख के कीमती सामान पार कर दिए हैं।

इसे भी पढ़ें – Fake Army Recruitment : पुलिस ने सेना समेत विभिन्न विभागों में भर्ती के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले चार लोगों को किया गिरफ्तार + VDO

Burmamains Theft : प्रतापगढ़ गया था परिवार

Burmamains Theft : घर का सामान देखते हुए परिवार के लोग

Burmamains Theft : घर का सामान देखते हुए परिवार के लोग

मनीष कुमार तिवारी ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ अपने उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ स्थित गांव गए थे। आज लौटे तो देखा कि उनके घर में चोरी हो गई है। सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। ताकि चोरों का पता लगाया जा सके।

धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र में रेलवे ओवरब्रिज के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल

धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के धालभूमगढ़ में रेलवे ओवरब्रिज के पास गुरुवार को 8 बजे हुई सड़क दुर्घटना में शिबू नामक व्यक्ति घायल हो गए हैं। वह बाइक से कहीं जा रहे थे। तभी एक बाइक सवार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना की जानकारी मिलते ही सेवा ही धर्म संस्था के संचालक नौशाद अहमद ने संस्था के सदस्यों को जानकारी दी। इसके बाद संस्था के गुलशन, कन्हैया, राम मुर्मू मौके पर पहुंचे और घायल शिबू को धालभूमगढ़ अस्पताल ले गए। जहां उनका इलाज किया गया। हालत गंभीर देखते हुए उन्हें एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया है। शिबू को सर में चोट आई है।

कोवाली थाना क्षेत्र के केनमुड़ी गांव में पुलिस ने माबलिंचिंग के खिलाफ चलाया जागरूकता अभियान

कोवाली थाना क्षेत्र के केनमुड़ी गांव में पुलिस ने गुरुवार को जागरूकता अभियान चलाया। यह जागरूकता अभियान कोवाली थाना प्रभारी धनंजय पासवान के नेतृत्व में मोबलिंचिंग के खिलाफ चलाया गया। धनंजय पासवान ने 5:00 बजे बताया कि चाकुलिया में ग्रामीणों ने माबलिंचिंग में बकरी चोरी करने गए दो युवकों को मार डाला था। इसी के बाद पुलिस ने यह अभियान शुरू किया है। ग्रामीणों को समझाया गया कि अगर अपराधी पकड़े जाएं तो उन्हें पुलिस को सौंपें। पुलिस उन्हें कानून के अनुसार सजा देगी।

पोटका प्रखंड के नुआग्राम गांव पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, महाभोग वितरण कार्यक्रम में लिया हिस्सा

पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन गुरुवार को पोटका प्रखंड के नुआग्राम गांव पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने महाभोग वितरण का कार्यक्रम रखा था। भाजपा नेता गणेश सरदार ने 6 बजे बताया कि गांव में महाशिवरात्रि के उपलक्ष में पूजा अर्चना का कार्यक्रम चल रहा है। इसी को लेकर महाभोग वितरण कार्यक्रम हुआ। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन पहुंचे।

रोलाडीह गांव में आयोजित हुआ राधा गोविंद अखंड हरी नाम संकीर्तन, पहुंचे विधायक संजीव सरदार

पोटका प्रखंड के रोलाडीह गांव में राधा गोविंद अखंड हरी नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। झामुमो नेताओं ने 5:00 बजे बताया कि इस अखंड हरी नाम संकीर्तन के मुख्य अतिथि विधायक संजीव सरदार थे। वह अखंड हरी नाम संकीर्तन में पहुंचे और अखंड हरी नाम संकीर्तन सुनकर क्षेत्र की सुख शांति की कामना की।

You may also like
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply