Home > India > गुजरात में भाजपा की प्रचंड जीत तो हिमाचल में बनेगी कांग्रेस की सरकार, सीएम जयराम ठाकुर का इस्तीफा

गुजरात में भाजपा की प्रचंड जीत तो हिमाचल में बनेगी कांग्रेस की सरकार, सीएम जयराम ठाकुर का इस्तीफा

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: गुजरात में भाजपा को प्रचंड जीत मिली है। यहां 27 साल से भाजपा का शासन है। इस बार भाजपा को सातवां कार्यकाल मिलेगा। गुजरात की 182 सीटों में से 156 सीटें भाजपा ने जीती हैं। कांग्रेस 17 पर और आम आदमी पार्टी 5 सीट पर सिमट गई है।

इसे भी पढ़ें – एटीके मोहन बागान ने इंडियन सुपर लीग के मुकाबले में जमशेदपुर फुटबॉल क्लब को 1-0 से हराया

हिमाचल प्रदेश में भाजपा को करारी हार मिली है। यहां कांग्रेस ने 40 सीटें जीती हैं। भाजपा 25 सीटों पर सिमट गई है। सीएम जयराम ठाकुर ने हार मानते हुए इस्तीफा दे दिया है। मैनपुरी में डिंपल यादव ने जीत हासिल की है। रामपुर में बीजेपी के आकाश सक्सेना ने सपा के आसिम रजा को हरा दिया है। गुजरात में 12 दिसंबर को भूपेंद्र पटेल फिर से राज्य के सीएम पद की शपथ लेंगे।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply