Home > Jamshedpur > परसुडीह में भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति नारों से गूंजा इलाका

परसुडीह में भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति नारों से गूंजा इलाका

Jamshedpur News: स्वतंत्रता दिवस को लेकर बुधवार को भाजपा परसुडीह मंडल की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा से पहले कार्यकर्ताओं ने परसुडीह सिद्दो-कान्हो गोलचक्कर स्थित सिद्दो-कान्हो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। Jamshedpur News

यात्रा हलुदबनी, शीतला चौक, परसुडीह बाजार, त्रिवेणी टावर चौक और शिव-हनुमान मंदिर होते हुए भाजपा कार्यालय पर समाप्त हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा थामे “भारत माता की जय” और “वीर जवान अमर रहें” के नारे लगाए। पूरे परसुडीह क्षेत्र में “वंदे मातरम” की गूंज सुनाई दी।

रैली में आम लोगों ने भी उत्साह के साथ भाग लिया और देश की एकता, साहस व बलिदान के संदेश को साझा किया। कार्यक्रम में भाजपा जमशेदपुर महानगर की जिला मंत्री शांति देवी, पूर्व मंडल अध्यक्ष मेघ लाल टुडू, सुजीत अंबष्ठा, राधारानी टुडू, राकेश सिंह, त्रिदिब चट्टराज, देवेन्द्र कुमार सिंह, शुक्ला हलधर, मनोज विश्वकर्मा, रविन्द्र सिंह, परमाकांत करुआ, सुजीत सिंह, मंगल कर्मकार, विश्वजीत कुमार, दीपक करूआ, संतोष श्रीवास्तव, अरुण दास, अनिल यादव, सीमा मुंडा, अमित मिश्रा, राजेश अग्रवाल, नयन राज, धीरज सिन्हा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद थे।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply