Home > Jamshedpur > भाजपा नेता देवेंद्र सिंह ने साकची में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरयू राय पर साधा निशाना, आहार पत्रिका के प्रकाशन और अधिवक्ता राजीव कुमार के मामले में सरयू राय पर ईडी जांच की मांग

भाजपा नेता देवेंद्र सिंह ने साकची में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरयू राय पर साधा निशाना, आहार पत्रिका के प्रकाशन और अधिवक्ता राजीव कुमार के मामले में सरयू राय पर ईडी जांच की मांग

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : भाजपा के नेता देवेंद्र सिंह ने साकची में रविवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय पर निशाना साधा है। देवेंद्र सिंह ने कहा है कि आहार पत्रिका का प्रकाशन बिना टेंडर के किया गया। किसी भी ने इस मामले में कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर अनुमति मांगी है। एसीबी कह रही है कि इसमें प्रथम दृष्टया भ्रष्टाचार झलक रहा है। इसका मतलब है कि इस आहार पत्रिका के प्रकाशन में भ्रष्टाचार हुआ है। इस तरह भ्रष्टाचार साबित हो गया है। उन्होंने कहा कि विधायक सरयू राय मीडिया में बयान दे रहे हैं कि सीबीआई से जांच करा लीजिए।

गुंजन यादव

अगर उन्हें सीबीआई से जांच करानी ही है तो मुख्यमंत्री को एक निवेदन पत्र दें और कहें कि इस मामले की वह सीबीआई से जांच कराएं। इसके बाद सीबीआई जांच होगी। भाजपा के महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने हाईकोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार के मामले में भी सरयू राय पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि रुपयों के साथ राजीव कुमार कोलकाता में पकड़े गए थे। विधायक सरयू राय ने राजीव कुमार के बारे में पैरवी की है। ईडी इस बात की जांच करेगी विधायक सरयू राय का राजीव कुमार के साथ क्या संबंध है और वह क्यों राजीव कुमार की तरफ से बोल रहे हैं। देवेंद्र सिंह ने कहा कि खाद्य आपूर्ति विभाग की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए सरकारी एजेंसी एक मैसेज के लिए 10 पैसे लेती है। सरयू राय ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए अपनी एक कंपनी को टेंडर दिलवाया और 80 पैसे प्रति मैसेज में यह टेंडर था। 3 महीने के लिए टेंडर था। लेकिन, उसे लगातार बढ़ाया जाता रहा। इस मामले की भी जांच की जाए।

You may also like
Jamshedpur Crime : साकची की महिला देबिका दास से 30 लाख रुपए ठग कर पति पर हो गया फरार +VDO
Jamshedpur Good Friday : बिष्टुपुर व गोलमुरी चर्च में हुई प्रार्थना +VDO
Buldozer Action : आदिवासियों ने उलीडीह व बिरसानगर से हटाया अतिक्रमण, बिरसानगर में गरजा बुल्डोजर+ VDO
Ranchi Wine Smuggling : रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया शराब तस्कर
Ranchi Wine Smuggling: रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने अवैध शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

1 Response

  1. У вас сломался телефон? Не проблема! Наш сервисный центр предлагает [url=https://gold-remont-telefonov.ru]ремонт мобильных[/url] с использованием оригинальных запчастей и гарантией на выполненную работу. Профессиональные инженеры быстро и качественно вернут вашему устройству прежнюю функциональность. Узнайте больше и посетите наш сайт. https://gold-remont-telefonov.ru

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!