Home > Crime > बिरसानगर जोन नंबर 6 में ब्राउन शुगर बेचने का विरोध करने पर एक व्यक्ति को मारपीट कर कर दिया घायल, एक हमलावर गिरफ्तार

बिरसानगर जोन नंबर 6 में ब्राउन शुगर बेचने का विरोध करने पर एक व्यक्ति को मारपीट कर कर दिया घायल, एक हमलावर गिरफ्तार

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बिरसानगर जोन नंबर 6 में ब्राउन शुगर का कारोबार धड़ल्ले से हो रहा है। कोई स्थानीय व्यक्ति इसका विरोध करता है तो ब्राउन शुगर बेचने वाले उसे मारपीट कर धमकी देते हैं। ऐसा ही एक मामला बिरसानगर जोन नंबर 6 में सामने आया है। बिरसानगर जोन नंबर 6 के रहने वाले सोमनाथ दास ने ब्राउन शुगर बेचने वालों का विरोध किया तो उसे मारपीट कर घायल कर दिया गया। सोमनाथ दास के सर और हाथ व पैर में चोट लगी है। सोमनाथ दास ने बताया कि वह बाइक से घर से निकल कर साकची जा रहा था।

घटना के बारे में बता रहा है घायल

तभी बुधराम टुडू और उसके साथियों ने आवाज दी। उसने सोचा कि यह लोग कुछ बात करेंगे। कुछ दिन पहले ही बुधराम टुडू और उसके साथियों का सोमनाथ दास ने विरोध किया था। सोमनाथ दास ने बताया कि बुधराम टुडू और उसके साथी इलाके में ब्राउन शुगर बोचते हैं। इससे इलाके के युवा बर्बाद हो रहे हैं। इसी का विरोध करने पर उसकी बुधराम टुडू और उसके साथियों से बहस हुई थी। सोमनाथ दास ने बताया कि जब इन लोगों ने आवाज दी तो उसने सोचा कि बुधराम टुडू कुछ बात करेगा। इस पर वह रुक गया। उसके रुकते ही बुधराम टुडू और उसके कई साथी आए और सोमनाथ दास पर हमला कर दिया। उन्होंने मारपीट कर घायल कर दिया। सोमनाथ दास ने बताया कि हमलावर चाकू भी लिए थे। वह उसकी हत्या करना चाहते थे लेकिन शोरगुल सुनकर इलाके के लोग सोमनाथ को बचाने दौड़े तो हमलावर फरार हो गए। सोमनाथ दास ने घटना की सूचना पर पुलिस को दी। बिरसानगर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन करने के बाद एक हमलावर अमन को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को पुलिस अन्य हमलावरों की तलाश कर रही है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply