Home > Crime > बिरसा नगर थाना पुलिस ने अर्जुन कॉलोनी से चोरी हुई मोटरसाइकिल की बरामद, एक किशोर को पकड़ा, दो बदमाश भेजे गए जेल

बिरसा नगर थाना पुलिस ने अर्जुन कॉलोनी से चोरी हुई मोटरसाइकिल की बरामद, एक किशोर को पकड़ा, दो बदमाश भेजे गए जेल

जमशेदपुर : बिरसा नगर थाना क्षेत्र के मोहरदा स्थित अर्जुन कॉलोनी से बदमाशों ने 28 जुलाई को एक हीरो होंडा मोटरसाइकिल पार कर दी थी। इस मामले में 29 जुलाई को बिरसा नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। इस मामले में पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले बिरसा नगर के रहने वाले बदमाश विशाल यादव उर्फ दरोगा यादव और साहिल को गिरफ्तार किया है। इन दोनों ने बताया कि चोरी के इस मामले में किशोर भी शामिल था। किशोर को भी पुलिस ने पकड़ा है। विशाल यादव उर्फ दरोगा यादव और साहिल को रविवार को जेल भेज दिया गया है। जबकि किशोर को बाल सुधार गृह भेजा गया है।

इसे भी पढ़ें – सीतारामडेरा थाना प्रभारी ने भुइयांडीह के तीन मुहानी चौक स्थित पार्क में मादक पदार्थों के विरुद्ध फैलाई जागरूकता

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply