Home > Jamshedpur > Jamshesdpur: शहर में बढ़ रहे अवैध धंधे व आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ भारतीय जनतंत्र मोर्चा ने एसएसपी ऑफिस के सामने किया विशाल प्रदर्शन

Jamshesdpur: शहर में बढ़ रहे अवैध धंधे व आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ भारतीय जनतंत्र मोर्चा ने एसएसपी ऑफिस के सामने किया विशाल प्रदर्शन

जमशेदपुर : शहर में बढ़ रहे अवैध धंधे और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ गुरुवार को भारतीय जनतंत्र मोर्चा ने साकची के एसओसपी ऑफिस के सामने विशाल धरना प्रदर्शन किया। भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता एसएसपी ऑफिस के सामने जमा हुए। लोग हाथों में बैनर पोस्टर लिए हुए थे। भारतीय जनतंत्र मोर्चा के एक नेता ने बताया कि बर्मा माइंस थाना क्षेत्र में तेल कटिंग का धंधा चल रहा है। इसके अलावा सभी इलाके में गैस कटिंग का धंधा चल रहा है। मादक पदार्थों की बिक्री तेज हो गई है। इससे जनता परेशान हो चुकी है। चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। सरेआम हत्या की जा रही है। हद यह है कि पुलिस पर भी बदमाश भारी पड़ रहे हैं। पुलिसकर्मियों को भी इसकी कीमत जान देकर चुकानी पड़ रही है। केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने बताया कि जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के निर्देश पर यह धरना प्रदर्शन किया गया है और एसएसपी को ज्ञापन सौंप कर अवैध धंधों को बंद कराने और बदमाशों पर लगाम लगाने की मांग की गई है।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply