Home > Jamshedpur > एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में बीसीसीआई ने आईपीएल के लिए बनाया फैन पार्क, बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा फाइनल मैच

एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में बीसीसीआई ने आईपीएल के लिए बनाया फैन पार्क, बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा फाइनल मैच

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बीसीसीआई ने आईपीएल के फाइनल मैच के लिए 45 शहरों में फैन पार्क बनाने का फैसला किया। 40 शहरों में फैन पार्क बनाया जा चुका है। 5 शहरों में फाइनल मैच के लिए फैन पार्क बनाए जाएंगे। यह ऐसे शहर हैं जहां स्टेडियम नहीं है। इन पांच शहरों में जमशेदपुर भी शामिल है। जमशेदपुर के एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में यह फैन पार्क बनाया जाएगा। बिष्टुपुर में एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर बीसीसीआई के प्रतिनिधियों ने फैन पार्क के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 28 मई को होने वाले आईपीएल के फाइनल मैच को बड़े पर्दे पर यहां दिखाया जाएगा। लोगों की फ्री एंट्री होगी लेकिन उन्हें 2 घंटे पहले फैन पार्क में प्रवेश लेना होगा। फाइनल मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा। फैन पार्क में इंट्री के लिए 2 घंटे पहले से रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा।


इसे भी पढ़ेंजमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के कर्मचारियों ने साकची व कदमा इलाके में अभियान चलाकर 21 लोगों से वसूला ₹28300 जुर्माना

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत