Home > Koushambi > तकनीकी खराबी के चलते भरवारी रेलवे स्टेशन पर एक घंटे खड़ी रही बंदे भारत एक्सप्रेस

तकनीकी खराबी के चलते भरवारी रेलवे स्टेशन पर एक घंटे खड़ी रही बंदे भारत एक्सप्रेस

इमरान हैदर रिजवी, कौशांबी : कौशांबी जिले में दिल्ली हावड़ा रुट पर तेज रफ़्तार गति से दौड़ रही सुपर फर्स्ट एक्सप्रेस का अचानक इंजन फेल हो गया। ट्रैक पर दौड़ रही ट्रेन को बड़ी मुश्किल से भरवारी स्टेशन पर खड़ा किया गया। लगभग 45 मिनट बाद ट्रेन का इंजन ठीक कर उसे अपने गंतव्य बनारस की ओर रवाना किया जा सका। इस दौरान भरवारी स्टेशन मास्टर सहित ट्रेन के ड्राइवर व गार्ड मामले में कुछ भी बताने को तैयार नहीं हुए।
बता दें कि ट्रेन नंबर 22436 दिल्ली से बनारस जा रही वंदे भारत सुपर फ़ास्ट एक्सप्रेस शुक्रवार की दोपहर भरवारी स्टेशन पास आकर खड़ी हो गई। वंदे भारत ट्रेन के खड़े होते ही स्टेशन में अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन से उतरे ड्राइवर व गार्ड ने स्टेशन मास्टर अरविंद कुमार को बताया कि गाड़ी के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई है। इसके कारण ट्रेन को आगे नहीं ले जाई जा सकती। स्टेशन मास्टर ने रेलवे मुख्यालय के परिचालन में फोन कर रेलवे अफसरों को जानकारी दी। इसके बाद वंदे भारत एक्सप्रेस के ड्राइवर, को-ड्राइवर एवं गार्ड ने मिलकर इंजन में आई तकनीकी खराबी को दूर करने का काम शुरू किया। करीब 45 मिनट के बाद ट्रेन के ड्राइवर ने स्टेशन मास्टर अरविन्द कुमार दी कि ट्रेन प्रयागराज स्टेशन तक जाने के लिए ठीक कर लिया गया है। भरवारी एसएम अरविन्द कुमार ने बताया ने बताया कि करीब 45 मिनट ट्रेन नंबर 22436 भरवारी स्टेशन पर रुकी रही। उन्हें ट्रेन के इंजन में तकनीकी खराबी आने की बात बताई गई। जिसके चलते सुरक्षा के मद्देनजर ट्रेन को भरवारी स्टेशन पर खड़ी करा दिया गया था। परिचालक और गार्ड ने इंजन पर आई तकनीकी खराबी को दुरुस्त किया। इसके बाद वंदे भारत ट्रेन को प्रयागराज के लिए रवाना किया गया है।

भरवारी रेलवे स्टेशन पर खड़ी वंदे भारत
You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा