Home > Crime > बागबेड़ा थाना पुलिस ने बिष्टुपुर से चोरी मोटरसाइकिल की बरामद, चार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

बागबेड़ा थाना पुलिस ने बिष्टुपुर से चोरी मोटरसाइकिल की बरामद, चार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना पुलिस ने बिष्टुपुर में पीएम मॉल के सामने से मोटरसाइकिल चोरी करने वाले सोनू कुमार गुप्ता को पकड़ा। सोनू कुमार गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उसने यह बाइक कुछ दिन पहले इस्तेमाल करने के बाद प्रहलाद मंडल और पारस कुमार उर्फ पारस सिंह के सहयोग से बस्ती में रहने वाले कमलेंद्र राम के हाथ ₹5000 में बेच दी थी। पुलिस ने घटना की जांच की तो सभी बात सही पाई गई। इसके बाद पुलिस ने रविवार को सोनू कुमार गुप्ता, प्रहलाद मंडल, कमलेंद्र राम और पारस कुमार उर्फ पारस सिंह को जेल भेज दिया है। सभी आरोपी बागबेड़ा नया बस्ती के रहने वाले हैं।
इसे भी पढ़ें – सीतारामडेरा थाना पुलिस ने भालूबासा से स्कूटी चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

You may also like
झारखंड में अगले साल अप्रैल-मई में पंचायत चुनाव की तैयारी, ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट जरूरी
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना