Home > Jamshedpur > जमशेदपुर : इस साल 600 शिव भक्तों को कांवर यात्रा कराएगा बाबा बैजनाथ सेवा संघ, मानगो में प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुआ एलान

जमशेदपुर : इस साल 600 शिव भक्तों को कांवर यात्रा कराएगा बाबा बैजनाथ सेवा संघ, मानगो में प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुआ एलान

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : इस साल बाबा बैजनाथ संघ जमशेदपुर के 600 शिव भक्तों को कांवर यात्रा कराएगा। कांवर यात्रा टाटानगर से सुल्तानगंज और सुल्तानगंज से देवघर ले जाया जाएगा। देवघर से बाबा बासुकीनाथ धाम की यात्रा पर यह शिवभक्त जाएंगे। यह जानकारी शनिवार को बाबा बैजनाथ सेवा संघ के संस्थापक विकास सिंह ने मानगो में एक प्रेस कांफ्रेंस में दी। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस मानगो के बड़ा हनुमान मंदिर में आयोजित हुई। विकास सिंह ने बताया कि निशुल्क कांवर यात्रा का यह चौथा वर्ष होगा। साल 2017 में पहली बार 151 शिव भक्तों को यात्रा पर ले जाया गया था। साल 2020 और 2021 में कोविड के चलते यात्रा का आयोजन नहीं हो सका था। इस साल 17 जुलाई को मानगो के हीरा होटल मैदान से यात्रा सुल्तानगंज के लिए रवाना होगी। इसके लिए 26 जून से रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा।

You may also like
गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश
जमशेदपुर जिला बार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्यों से की मुलाकात, अधिवक्ताओं की कल्याण राशि जल्द आवंटित करने की मांग
ऑपरेशन जिब्राल्टर दिवस पर रक्तदान शिविर, 65 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान
शिक्षक दिवस पर शिव गुरुकुल की शिक्षिका नीलम झा को बच्चों ने दी शुभकामनाएं

Leave a Reply