Home > Jamshedpur > झारखंड में आजाद समाज पार्टी बनाएगी 1 लाख सक्रिय कार्यकर्ता, काशिफ रज़ा के नेतृत्व में चल रहा अभियान

झारखंड में आजाद समाज पार्टी बनाएगी 1 लाख सक्रिय कार्यकर्ता, काशिफ रज़ा के नेतृत्व में चल रहा अभियान

जमशेदपुर : साकची के बिरसा चौक पर भीम आर्मी के 9 वें स्थापना दिवस के अवसर पर भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्य्क्ष विनय रतन सिंह जी ने आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के लिए 5 लाख सक्रिय सदस्य बनाने की मुहिम शुरू की है। झारखंड में प्रदेश अध्यक्ष काशिफ राजा के नेतृत्व में यह अभियान चलाया जा रहा है।
जमशेदपुर में रविवार को 2000 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और सांसद सह आज़ाद समाज पार्टी (का०) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा चंद्रशेखर आज़ाद के कुशल नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए तन मन धन से पार्टी का साथ देने का वादा किया। इस अवसर पर पार्टी के झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष काशिफ़ रज़ा भी उपस्थित थे। काशिफ़ रज़ा ने बताया कि इस सदस्यता अभियान को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। बड़ी संख्या में दूसरी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता आज़ाद समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। काशिफ़ रज़ा ने बताया कि झारखंड में 1 लाख सक्रिय कार्यकर्ता बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसे अलग कार्यक्रम के माध्यम से अगले 1 महीने में पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी प्रदेश के 24 जिलों में कार्यकर्ता सम्मेलन किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं में पार्टी की विचारधारा पहुंचाने का काम हो रहा है। जिला स्तर से बूथ स्तर तक जनता को पार्टी से जोड़ने का काम हो रहा है। आज के कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष काशिफ रजा, भीम आर्मी प्रदेश उपाध्यक्ष आकाश मुखी, प्रदेश संगठन सचिव नईम खान, प्रदेश सचिव जिब्रान सिद्दीकी, सरायकेला खरसावां प्रभारी इम्तियाज उद्दीन, युवा जिला अध्यक्ष मजहर खान, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सोनी कौर, महिला मोर्चा युवा जिला अध्यक्ष प्रिया महाली, महानगर अध्यक्ष नासिक अंसार, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद फिरदौस, जिला उपाध्यक्ष शमीम अकरम, जिला प्रवक्ता सुरजीत सिंह, युवा जिला उपाध्यक्ष फैयाज आलम, युवा जिला उपाध्यक्ष वसीम अहमद, युवा जिला सचिव हामिद रजा, महिला मोर्चा महासचिव लक्ष्मी कुमारी सावंत, इम्तियाज, स्नेही देवगम, शाहिद रजा, मोहम्मद अजहर आदि मौजूद थे।

You may also like
Jamshedpur Theft : लौहनगरी में चोरी की घटनाएं अंजाम दे रहे थे ओडिशा, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बदमाश, दबोचे गए +VDO
Satnala Dam : डोबो के सतनाला डैम में नहाने के दौरान गोलपहाड़ी और गोलमुरी के दो युवकों की डूबने से मौत
NH 33 Accident : नेशनल हाईवे 33 पर बड़ाबांकी के पास तेज रफ्तार बस ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत
Kadma Crime : वर्चस्व काम करने के लिए रिवाल्वर व चापड़ लेकर कदमा में टहल रहा था बदमाश, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!