Home > Jamshedpur > सड़क किनारे कचरा ढेर करने वाले अपार्टमेंट की कमेटियों पर लगेगा जुर्माना, एसडीओ के आदेश पर तैयार हो रही सूची, उलियान मेन रोड और जोजोबेड़ा में चलेगा अभियान

सड़क किनारे कचरा ढेर करने वाले अपार्टमेंट की कमेटियों पर लगेगा जुर्माना, एसडीओ के आदेश पर तैयार हो रही सूची, उलियान मेन रोड और जोजोबेड़ा में चलेगा अभियान

जमशेदपुर : जमशेदपुर में कई अपार्टमेंट की कमेटियां अपार्टमेंट से निकले कचरे को सड़क किनारे ढेर कर देती हैं। इससे शहर का वातावरण खराब होता है और बीमारी फैलती है। जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के प्रशासक एसडीओ पीयूष सिन्हा ने आदेश दिया है कि सड़क पर कचरा ढेर लगाने वाले अपार्टमेंट की कमेटियों की सूची तैयार की जाए। इन पर कार्रवाई की जाएगी। इनसे भारी भरकम जुर्माना वसूला जाएगा। एसडीओ को शिकायत मिली है की उलियान मेन रोड और जोजोबेड़ा में कई अपार्टमेंट ऐसा कर रहे हैं इसी पर उन्होंने कार्रवाई का निर्देश दिया। बैठक में एसडीओ ने सुपरवाइजरों को निर्देश दिया कि घर-घर कचरा उठाव की सुविधा से शहर के सभी घरों को जोड़ें और बस्तियों में समय से कचरा उठाव की गाड़ी पहुंचे। जो लोग सड़क और नाली किनारे कचरा फेंकते हैं उनको पहले समझाया जाए। फिर उनसे जुर्माना वसूला जाए। एसडीओ ने सफाई को लेकर जागरूकता अभियान चलाने का भी निर्देश दिया है।
सफाई मित्रों का लगेगा सुरक्षा शिविर
एसडीओ ने निर्देश दिया कि स्वच्छता के काम में लगे पर्यवेक्षक, चालक और सफाई कर्मियों का आयुष्मान कार्ड और श्रम कार्ड बनाया जाएगा। इसके लिए विशेष सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन किया जाएगा। एसडीओ ने नगर प्रबंधक क्रिस्टीना कच्छप को यह आयोजन करने का निर्देश दिया है। एसडीओ ने निर्देश दिया कि इस शिविर में सफाई मित्रों की स्वास्थ्य की जांच भी की जाए।
इसे भी पढ़ें – जेएनएसी के विशेष अधिकारी ने बिरसानगर में निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास का किया निरीक्षण, काम में तेजी लाने का निर्देश

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत