Home > Health > Jamshedpur: बिष्टुपुर स्थित टाटा मेन हॉस्पिटल में होगी ऑल इंडिया स्टील मेडिकल कॉन्फ्रेंस, 10 स्टील प्लांट के 523 डेलीगेट लेंगे हिस्सा

Jamshedpur: बिष्टुपुर स्थित टाटा मेन हॉस्पिटल में होगी ऑल इंडिया स्टील मेडिकल कॉन्फ्रेंस, 10 स्टील प्लांट के 523 डेलीगेट लेंगे हिस्सा

जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित टाटा मेन हॉस्पिटल में ऑल इंडिया स्टील मेडिकल कांफ्रेंस का आयोजन होगा। आयोजकों ने बिष्टुपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल में बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी। यह 43 वीं ऑल इंडिया स्टील मेडिकल कॉन्फ्रेंस है।

इस कांफ्रेंस में देश भर के 10 स्टील प्लांट के मेडिकल सर्विसेज के 523 डेलीगेट शामिल होंगे। ऑल इंडिया स्टील मेडिकल कॉन्फ्रेंस 9 साल बाद इस बार जमशेदपुर में आयोजित की जा रही है। इस मेडिकल कांफ्रेंस का उद्देश्य हेल्थ केयर को और उन्नत बनाना है। कॉन्फ्रेंस से पहले 1 फरवरी को प्री वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा।

Jamshedpur: जैट का कट ऑफ मार्क्स हुआ जारी, एक्सएलआरआइ में एडमिशन का कट ऑफ बढ़ा

इसके बाद 2 फरवरी, 3 फरवरी और 4 फरवरी को यह कांफ्रेंस आयोजित होगी। इसमें रोबोटिक सर्जरी लेप्रोस्कोपी सर्जरी के अलावा कोविड के इलाज पर भी मंथन होगा। आयोजकों ने बताया कि एक दिन फ्री मेडिकल कैंप भी लगाया जाएगा।

You may also like
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह
जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने छात्राओं से कहा—ज्ञान और प्रतिभा से देश के विकास में दें योगदान+VDO

Leave a Reply