Home > Jamshedpur > Jamshedpur : पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरोध में ऑल इंडिया माइनॉरिटी सोशल वेलफेयर फ्रंट ने किया झारखंड बंद का समर्थन

Jamshedpur : पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरोध में ऑल इंडिया माइनॉरिटी सोशल वेलफेयर फ्रंट ने किया झारखंड बंद का समर्थन

जमशेदपुर : पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी ने कथित जमीन घोटाले में के मामले में गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी से आदिवासी समाज में आक्रोश फैल गया है। झारखंड आदिवासी संघ ने 1 फरवरी को झारखंड बंद का ऐलान किया है। आदिवासी समाज के नेताओं का आरोप है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आदिवासी हैं। इसीलिए उन्हें साजिश का शिकार बनाया गया। ऑल इंडिया माइनॉरिटी सोशल वेलफेयर फ्रंट ने इस झारखंड बंद का नैतिक समर्थन किया है। ऑल इंडिया माइनॉरिटी सोशल वेलफेयर फ्रंट के महासचिव बाबर खान और प्रवक्ता सरफराज हुसैन ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि गुरुवार को झारखंड बंद रहेगा। उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि वह अपनी दुकान बंद रखें। बाबर खान ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ साजिश की गई है और साजिश के तहत उन्हें गिरफ्तार किया गया है। फ्रंट के प्रवक्ता सरफराज हुसैन ने कहा कि केंद्र सरकार अपने विरोधियों के खिलाफ ईडी का इस्तेमाल कर रही है।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply