Home > Jamshedpur > जुगसलाई रेलवे फाटक पर फुट ओवरब्रिज बनाने और रेलवे ओवरब्रिज पर स्ट्रीट लाइट की सुविधा की मांग को लेकर आजसू ने जुगसलाई में दिया धरना

जुगसलाई रेलवे फाटक पर फुट ओवरब्रिज बनाने और रेलवे ओवरब्रिज पर स्ट्रीट लाइट की सुविधा की मांग को लेकर आजसू ने जुगसलाई में दिया धरना

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर ‌: आजसू पार्टी ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में जुगसलाई में धरना दिया है। आजसू पार्टी की मांग है कि रेलवे ओवरब्रिज पर जल्द से जल्द स्ट्रीट लाइट का प्रबंध किया जाए। ताकि, स्ट्रीट लाइट से रेलवे ओवरब्रिज जगमग रहे और लोगों को रात में भी आने जाने में असुविधा नहीं हो। साथ ही मांग की गई है कि रेलवे ओवर ब्रिज के दोनों छोर पर गोल चक्कर बनाया जाए। गोल चक्कर नहीं होने से लोग यहां वहां से वाहन ओवरब्रिज पर ले जाते हैं। ऐसे में दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। आजसू पार्टी ने रेलवे के एरिया मैनेजर को भी ज्ञापन सौंपा है। एरिया मैनेजर से मांग की गई है कि रेलवे फाटक को बंद कर दिया गया है। तो वहां रेलवे रेलवे एक फुट ओवरब्रिज बनाए। ताकि पैदल चलने वाले इस फुट ओवरब्रिज से आरपार जा सकें। फाटक बंद होने से लोग जान जोखिम में डालकर उस पार जा रहे हैं। क्योंकि ओवर ब्रिज पर चढ़कर जाने से उन्हें काफी लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। जब तक फुटओवर ब्रिज नहीं बन जाता तब तक पैदल चलने वालों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की मांग भी की गई है।
इसे भी पढ़ें- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 41 करोड़ रुपए की लागत से बने जुगसलाई रेलवे ओवर ब्रिज का किया उद्घाटन

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी

Leave a Reply