Home > Jamshedpur > सीजीपीसी कार्यालय में चली मैराथन बैठक के बाद उम्मीदवारों में नहीं हो सका समझौता, बजा चुनावी बिगुल, आवंटित हुए चुनाव निशान

सीजीपीसी कार्यालय में चली मैराथन बैठक के बाद उम्मीदवारों में नहीं हो सका समझौता, बजा चुनावी बिगुल, आवंटित हुए चुनाव निशान

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सीजीपीसी के चुनाव में बुधवार को समझौता नहीं हो सका। 4 घंटे तक साकची स्थित सीजीपीसी कार्यालय में 5 सदस्यीय संचालन समिति की मैराथन बैठक चली। लेकिन उम्मीदवारों में आपस में बात नहीं बन पाई। इसके बाद चुनाव संचालन समिति ने मतदान कराने का फैसला लिया। चुनाव संचालन समिति ने मतदान की प्रक्रिया शुरू की और सभी उम्मीदवारों को चुनाव निशान आवंटित किए गए। भगवान सिंह को उगता सूरज चुनाव निशान मिला है। हरविंदर सिंह मिंदी को कलम निशान दिया गया। जबकि महेंद्र सिंह का चुनाव निशान शेर है। हरविंदर सिंह मंटू ने भी चुनाव लड़ने के लिए पर्चा भरा था। लेकिन बुधवार को चली बैठक के बाद उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया। उन्होंने चुनाव संचालन समिति को बताया कि वह समाज की एकता के लिए चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। लेकिन उन्होंने यह मांग उठाई की संचालन समिति सीतारामडेरा, टिनप्लेट और सोनारी गुरुद्वारा को भी मतदान का अधिकार दे।

इसे भी पढ़ें – सीजीपीसी चुनाव को लेकर तीन उम्मीदवारों ने चुनाव संचालन समिति पर बोला हमला, सीतारामडेरा, सोनारी व टीनप्लेट गुरुद्वारा को मतदान का अधिकार देने की मांग

चुनाव संचालन समिति इन तीन गुरुद्वारों को मतदान का अधिकार नहीं देने के पक्ष में है। इसे लेकर बवाल चल रहा है। चुनाव निशान आवंटित होने के बाद सभी उम्मीदवार अपने-अपने इलाके में चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। भगवान सिंह चुनाव प्रचार में जोर शोर से लगे हुए हैं। बैठक में चुनाव संचालन के लिए 5 सदस्यीय कमेटी के अमरजीत सिंह, गुरदयाल सिंह, नरेंद्र पाल सिंह और दलजीत सिंह दिल्ली थे। तारा सिंह बैठक से गैरहाजिर थे।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply