Home > Crime > जमशेदपुर : डिमना बस्ती की महिला से रेप कर उसका वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

जमशेदपुर : डिमना बस्ती की महिला से रेप कर उसका वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: उलीडीह थाना क्षेत्र के डिमना बस्ती की रहने वाली महिला से दुष्कर्म कर उसका वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाले रहमत को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी मानगो रोड नंबर 13 के रहने वाले रहमत अंसारी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा। रहमत अंसारी को एमजीएम अस्पताल ले जाकर उसकी मेडिकल जांच कराई गई। इसके बाद कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गौरतलब है कि शनिवार को भाजपा नेता विकास सिंह के साथ महिला ने पुलिस थाना में जाकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया। महिला ने बताया कि वह रेजा का काम करती है। आरोपी रहमत राजमिस्त्री है। वह उसे कई दिनों से परेशान करता है। काम करने के दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया और बाद में वह वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह