Home > India > स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का अश्लील वीडियो सामने आने के बाद भाजपा नेता विकास सिंह को घर में घुसकर मारने की धमकी, एसएसपी से शिकायत

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का अश्लील वीडियो सामने आने के बाद भाजपा नेता विकास सिंह को घर में घुसकर मारने की धमकी, एसएसपी से शिकायत

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का कथित तौर पर अश्लील वीडियो सामने आने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। भाजपा नेता विकास सिंह ने भी अपनी फेसबुक आईडी पर रविवार को इस वीडियो को शेयर किया था। साथ ही सोमवार को पत्रकारों से बात कर उन्होंने दावा भी किया कि यह वीडियो सही है। भाजपा नेता विकास सिंह का आरोप है कि उन्हें धमकी मिल रही है। फेसबुक पर ही कुछ लोगों ने भाजपा नेता विकास सिंह को घर में घुसकर मारने की धमकी दी है। यह भी धमकी दी है कि अगर जिला प्रशासन ने कल तक कुछ नहीं किया तो इसका अंजाम बुरा होगा। यह धमकी सुमंजय तिवारी के नाम से बनी फेसबुक आईडी से आई है। विकास सिंह ने बताया कि उन्होंने इस मामले की शिकायत एसएसपी प्रभात कुमार से कर दी है। एसएसपी को भेजे ईमेल में विकास सिंह ने बताया है कि झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश और सांसद डॉक्टर निशीकांत दुबे ने इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया था। इसी के बाद उन्होंने इसे अपने फेसबुक आईडी पर डाला है और स्वास्थ्य मंत्री से निवेदन किया कि वह इसकी सच्चाई बताएं। विकास सिंह का कहना है कि उन्होंने इस वीडियो को कहीं सरकुलेट या शेयर नहीं किया है। विकास सिंह ने एसएसपी से मांग की है कि वह इस वीडियो की जांच करें। विकास सिंह ने बताया कि यह वीडियो 17 अप्रैल का है। रात 1:26 पर स्वास्थ्य मंत्री वीडियो चैट कर रहे हैं और यह वीडियो स्क्रीन रिकॉर्डिंग का है। गौरतलब है कि वीडियो जारी होने के मामले की विधायक स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने प्राथमिकी दर्ज करा दी है। पुलिस जांच में ही पता चलेगा की वीडियो की हकीकत क्या है।

इसे भी पढ़ें- भाजपा नेता विकास सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के अश्लील वीडियो को बताया सही, भ्रष्टाचार के भी लगाए आरोप

You may also like
Jamshedpur Crime : सिदगोड़ा व टेल्को में चोरी व छिनताई को अंजाम देने वाले सात बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार+ VDO
Jamshedpur Bakreed : जमशेदपुर में अकीदत के साथ मनाई गई ईद-ए-कुर्बान, नमाज के बाद की गई अमन-चैन की दुआ+VDO
Jamshedpur Bakreed News : बकरीद पर ड्रोन से होगी शहर निगरानी, तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट
Jharkhand Governor : रानी ठाकुर को आरका जैन यूनिवर्सिटी में राज्यपाल ने PHD की उपाधि से नवाजा

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!