Home > Jamshedpur > Jamshedpur : कलिंगा सुपर कप से बाहर होने के बाद जमशेदपुर एफसी ने शुरू की इंडियन सुपर लीग की तैयारी, 31 जनवरी को नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड से होगा मैच

Jamshedpur : कलिंगा सुपर कप से बाहर होने के बाद जमशेदपुर एफसी ने शुरू की इंडियन सुपर लीग की तैयारी, 31 जनवरी को नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड से होगा मैच

जमशेदपुर : कलिंगा सुपर कप से बाहर होने के बाद जमशेदपुर एफसी इंडियन सुपर लीग के दूसरे चरण की तैयारी में जुट गई है। इंडियन सुपर लीग में जमशेदपुर एफसी का मुकाबला 31 जनवरी को नार्थ ईस्ट यूनाइटेड एफसी से होगा। इस मैच को जीतने के लिए जमशेदपुर एफसी तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। जमशेदपुर एफसी के मुख्य कोच खालिद जमील के मार्गदर्शन में टीम तैयारी में जुट गई है। जमशेदपुर एफसी ने कलिंगा सुपर कप में अच्छा प्रदर्शन किया है। वह सेमीफाइनल तक पहुंच गई थी। लेकिन, बदकिस्मती से सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा और कलिंगा सुपर कप से बाहर हो गई। जानकारों का कहना है कि कलिंगा सुपर कप में खिलाड़ियों का बेहतर प्रदर्शन इंडियन सुपर लीग के मैचों में जमशेदपुर एफसी के खिलाड़ियों की हौसला-अफजाई करेगा।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply