Home > Crime > Jamshedpur: पत्नी से विवाद के बाद उलीडीह थाना क्षेत्र के डिमना रोड निवासी युवक ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

Jamshedpur: पत्नी से विवाद के बाद उलीडीह थाना क्षेत्र के डिमना रोड निवासी युवक ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

जमशेदपुर : पत्नी से विवाद के बाद उलीडीह थाना क्षेत्र के डिमना रोड के रहने वाले युवक विशाल सांडिल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। विशाल सांडिल के दो बच्चे भी हैं। बताते हैं कि उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद वह दूसरे कमरे में गया और फांसी लगा ली। उसने रस्सी के सहारे फांसी लगाई है। जानकारी मिलने पर परिजन उसे फंदे से उतार कर एमजीएम अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर उलीडीह थाना प्रभारी एमजीएम अस्पताल पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस बुधवार को मामले की जांच में जुट गई है।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply