Home > Jamshedpur > कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनने पर अधिवक्ताओं में खुशी, एक दूसरे को मिठाई खिलाकर किया प्रसन्नता

कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनने पर अधिवक्ताओं में खुशी, एक दूसरे को मिठाई खिलाकर किया प्रसन्नता

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनने से जमशेदपुर के अधिवक्ताओं में भी खुशी का माहौल है। जमशेदपुर जिला बार संघ के पुराना कोर्ट परिसर में लायर्स डिफेंस के अध्यक्ष परमजीत कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में शनिवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश संयोजक अधिवक्ता रंजीत राम का भव्य स्वागत किया गया। रंजीत राम ने अधिवक्ता नवीन प्रकाश के पिता किशन यादव को लड्डू खिलाया। डिफेंस के अध्यक्ष परमजीत कुमार श्रीवास्तव जनता दल यूनाइटेड जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने कांग्रेस की जीत पर सभी अधिवक्ताओं के बीच मिठाई बांटकर खुशी मनाई। इस मौके पर परमजीत कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सभी राज्यों में महागठबंधन की सरकार अच्छे से अपना कार्य करे। कर्नाटक में महागठबंधन की सरकार बनने पर जनता को सुकून मिला है। इस कार्यक्रम में अधिवक्ता राजीव रंजन, सुब्रतो मंडल, संजीव कुमार झा, दिनेश नारायण सिंह, संजय कुमार, अक्षय कुमार, सुशील कुमार शर्मा, रविंद्र कुमार, चंदन कुमार यादव आदि मौजूद थे।

You may also like
Jamshedpur Diwali : जमशेदपुर में बिना लाइसेंस पटाखा बेचने वालों पर शिकंजा, सुंदरनगर में आधा दर्जन दुकानों की जांच
Jamshedpur Karvachauth : जमशेदपुर में करवा चौथ की धूम, चांद के दीदार का इंतजार; पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत+VDO
Kadma Police station: कदमा थाना में ग्रामीणों का हंगामा, बोड़ाम के दो युवकों की रिहाई की मांग पर धरना
Jamshedpur Education : चक्रवात ‘अर्णव’ का असर: जमशेदपुर में 28 और 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, कक्षा 12 तक पढ़ाई स्थगित

Leave a Reply