Home > Crime > मानगो थाना क्षेत्र में फायरिंग कर रंगदारी मांगने के आरोपी कुख्यात बदमाश नीरज सिंह भगिना के घर पर शांति नगर में चस्पा किया गया इश्तिहार, होगी कुर्की

मानगो थाना क्षेत्र में फायरिंग कर रंगदारी मांगने के आरोपी कुख्यात बदमाश नीरज सिंह भगिना के घर पर शांति नगर में चस्पा किया गया इश्तिहार, होगी कुर्की

जमशेदपुर : मानगो थाना पुलिस ने गौड़ बस्ती शांति नगर के रहने वाले कुख्यात बदमाश नीरज सिंह भगिना के घर पर इश्तेहार चिपकाया है। नीरज सिंह भगिना के खिलाफ मानगो थाना में केस दर्ज है। कोर्ट ने इश्तिहार चिपकाने का आदेश दिया है। इस पर मानगो थाना प्रभारी विनय सिंह शनिवार को नीरज सिंह भगिना के घर पर पहुंचे और डुगडुगी बजाकर इश्तेहार चिपकाया। उन्होंने बताया कि अगर नीरज सिंह भगिना इस दौरान कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ। तो 30 दिन के अंदर उसके घर की कुर्की की जाएगी। गौरतलब है कि मानगो थाना क्षेत्र के सहारा सिटी के कारोबारी से ₹4 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई थी। इस मामले में नीरज सिंह भगिना का नाम आया था। पुलिस तबसे नीरज सिंह भगिना और उसके साथियों के पीछे लगी हुई थी। घाटशिला में एक होटल पर पुलिस ने छापामारी की तो वहां से नीरज सिंह भगिना फरार हो गया था। उसके बाकी साथी पकड़े गए थे। अब पुलिस ने नीरज सिंह भगिना का इश्तेहार निकाला है।
इसे भी पढ़ें – जर्मनी के बर्लिन में समर ओलंपिक वर्ल्ड गेम के विजेताओं को मानगो में झामुमो नेता बाबर खान ने किया सम्मानित, बोले खिलाड़ियों ने झारखंड का नाम किया रोशन

You may also like
Jamshedpur Diwali : जमशेदपुर में बिना लाइसेंस पटाखा बेचने वालों पर शिकंजा, सुंदरनगर में आधा दर्जन दुकानों की जांच
Jamshedpur Karvachauth : जमशेदपुर में करवा चौथ की धूम, चांद के दीदार का इंतजार; पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत+VDO
Kadma Police station: कदमा थाना में ग्रामीणों का हंगामा, बोड़ाम के दो युवकों की रिहाई की मांग पर धरना
Jamshedpur Education : चक्रवात ‘अर्णव’ का असर: जमशेदपुर में 28 और 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, कक्षा 12 तक पढ़ाई स्थगित