Home > Jamshedpur > Jamshesdpur Deepavali: जमशेदपुर में बिना प्रशासनिक अनुमति के पटाखा बेचा तो होगी कार्रवाई

Jamshesdpur Deepavali: जमशेदपुर में बिना प्रशासनिक अनुमति के पटाखा बेचा तो होगी कार्रवाई

जमशेदपुर : जमशेदपुर में बिना प्रशासनिक अनुमति के किसी ने पटाखा बेचा या पटाखे का अवैध भंडारण किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बिना लाइसेंस प्राप्त किए पटाखे का भंडारण करना या इसकी बिक्री करना अपराध है। डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि जो लोग पटाखे का अवैध भंडारण या बिक्री कर रहे हैं उनके खिलाफ छापामारी की जाएगी और कार्रवाई होगी। गौरतलब है कि डीसी के निर्देश पर सोमवार की रात अधिकारियों ने जुगसलाई में छापामारी की थी और बड़े पैमाने पर अवैध पटाखा बरामद किया था।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply