Home > Jamshedpur > मानपुर में पेट्रोल पंप में ड्यूटी खत्म कर घर जा रहे बाइक सवार युवक को स्कूटी सवार ने मारी टक्कर, साकची में एमजीएम में भर्ती

मानपुर में पेट्रोल पंप में ड्यूटी खत्म कर घर जा रहे बाइक सवार युवक को स्कूटी सवार ने मारी टक्कर, साकची में एमजीएम में भर्ती


न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : पेट्रोल पंप कर्मी जब अपनी ड्यूटी खत्म कर घर जा रहा था तो रास्ते में एक स्कूटी सवार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना सोमवार की रात की है। इस सड़क दुर्घटना में पेट्रोल पंप कर्मी बहादुर माझी गंभीर रूप से घायल हो गया। स्कूटी सवार उसे किसी तरह जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल लाया। जहां इमरजेंसी में बहादुर माझी का इलाज चल रहा है। बहादुर माझी ने बताया कि वह पोटका के मानपुर के सावनडीह का रहने वाला है। वह पूरक फ्यूल सर्विस में काम करता है। ड्यूटी खत्म कर वह अपने घर सावनडीह जा रहा था। तभी रास्ते में स्कूटी सवार ने उसे टक्कर मार दी। स्कूटी सवार दारू के नशे में था।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply