Home > Crime > कोखराज के फकीरबख्श का पूरा गांव में युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान

कोखराज के फकीरबख्श का पूरा गांव में युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान

इमरान हैदर रिजवी, कौशांबी : कोखराज थाना क्षेत्र के फकीर बक्श का पूरा गांव में एक युवक महताब अली ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। महताब अली की उम्र 19 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। महताब अपने पिता नन्हें के साथ ही घर में अकेला रहता था। परिवार के अन्य लोग बाहर रहते हैं। नन्हें का कहना है कि गांव के ही रहने वाले गुड्डू का बेटा समीर महताब से 60 हजार रुपए मांग रहा था। ‌एक महीना पहले एक घटना घटी थी। इसी में समीर महताब के खिलाफ केस दर्ज कराने की बात कह रहा था। इसी मामले के चलते दोनों में एक महीना पहले विवाद हुआ था। बताते हैं कि रविवार की शाम फिर विवाद हुआ। इसी के बाद महताब ने फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलने पर कोखराज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

You may also like
सरायअकिल में दुष्कर्म कर ब्लैकमेलिंग के फ़रार आरोपी कथा वाचक की चल अचल संपत्ति होगी कुर्क
मंझनपुर के बाजापुर गांव के पास दारु के नशे में कार चला रहे लोगों ने साइकिल सवार छात्रा को मारी टक्कर, 200 मीटर तक घसीटा
दुष्कर्म के आरोपी की हाईकोर्ट से जमानत ना हो इसलिए जानें कि दुष्कर्म पीड़िता के पिता ने ऐसा क्या किया कि एसपी समेत तमाम पुलिस अधिकारी के पैरों तले खिसक गई जमीन
महेवाघाट में सरकारी दवाओं के साथ युवक गिरफ़्तार

Leave a Reply