Home > Crime > डिमना बस्ती की रहने वाली महिला को उसके पति व ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाला, महिला ने की जान देने की कोशिश

डिमना बस्ती की रहने वाली महिला को उसके पति व ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाला, महिला ने की जान देने की कोशिश

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के डिमना बस्ती की रहने वाली महिला उषा मंडल को उसके पति व ससुराल वालों ने मारपीट के घर से निकाल दिया है। इसके बाद महिला मानगो के छोटे ब्रिज पर पहुंची और वहां से छलांग लगाकर नदी में कूदने की कोशिश की। महिला अपनी जान देना चाहती थी। वह जैसे ही ब्रिज की जाली पर चढ़ रही थी। तभी एक महिला पहुंच गई और उसे बचा लिया। महिला ने बताया कि दुर्गा पूजा में उसकी दोस्ती संदीप मछुआ नामक युवक से हुई थी। दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे। 3 महीने पहले उसने उलीडीह थाने में पति की शिकायत कर दी थी कि वह शादी नहीं कर रहा है। इसके बाद पुलिस के कहने पर संदीप ने शादी की। महिला को पहले पति से एक बेटी है। महिला का कहना है कि 3 महीने तक संदीप मछुआ ने उसे ठीक से रखा और अब मारपीट कर निकाल दिया है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें – सांसद विद्युत वरण महतो ने लोकसभा में उठाया झारखंड में सूखा का मामला, प्रदेश को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग

You may also like
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत