Home > Crime > पश्चिम बंगाल की महिला बागबेड़ा में अपने नवजात बेटी को ₹6000 में बेच रही थी, खरीदार महिला उसे लेकर पहुंची डीसी ऑफिस, हुआ हंगामा

पश्चिम बंगाल की महिला बागबेड़ा में अपने नवजात बेटी को ₹6000 में बेच रही थी, खरीदार महिला उसे लेकर पहुंची डीसी ऑफिस, हुआ हंगामा

जमशेदपुर : पश्चिम बंगाल के बलरामपुर की रहने वाली एक महिला शुक्रवार को बागबेड़ा ट्रैफिक कॉलोनी में अपनी नवजात बेटी को ₹6000 में बेच रही थी। ट्रैफिक कॉलोनी की रहने वाली पूजा नामक महिला से वह बात कर रही थी। अपनी बेटी को बेचने वाली महिला ने पूजा से कहा कि वह उसकी बेटी को खरीद ले। वरना, वह उसे भीख मंगवाएगी। इस पर वहां पैसों का कलेक्शन करने गई महिला खैरुन्निसा को को शक हुआ और मामले की शिकायत बागबेड़ा थाना पुलिस से की गई। लेकिन, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर खैरुन्निसां उसे महिला को लेकर डीसी ऑफिस पहुंची और डीसी ऑफिस में शिकायत की गई। डीसी ऑफिस में शिकायत के बाद एसडीओ ने साकची थाना पुलिस को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। इसके बाद साकची थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। जब महिला बच्चा बेचने वाली महिला को लेकर डीसी ऑफिस पहुंची तो वहां काफी लोग जुट गए और हंगामा खड़ा हो गया। खैरुन्निसां ने बताया कि वह ट्रैफिक कॉलोनी में खड़ी थी। तभी इस महिला की गोद में बच्चा रो रहा था। महिला उसे फीडिंग नहीं करा रही थी। बल्कि बोतल में पानी भरकर पिलाने की कोशिश कर रही थी। इसी पर उसे शक हुआ कि यह महिला का बच्चा नहीं है।

इसे भी पढ़ें – भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने खासमहल स्थित प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन, उठाई सड़क निर्माण समेत कई मांग

You may also like
Jamshedpur Crime : सिदगोड़ा व टेल्को में चोरी व छिनताई को अंजाम देने वाले सात बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार+ VDO
Jamshedpur Bakreed : जमशेदपुर में अकीदत के साथ मनाई गई ईद-ए-कुर्बान, नमाज के बाद की गई अमन-चैन की दुआ+VDO
Jamshedpur Bakreed News : बकरीद पर ड्रोन से होगी शहर निगरानी, तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट
Jharkhand Governor : रानी ठाकुर को आरका जैन यूनिवर्सिटी में राज्यपाल ने PHD की उपाधि से नवाजा

2 Responses

  1. Pingback : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के बाराद्वारी स्थित कोर्ट परिसर में घुसकर एडीजे वन के क्लर्क पर चापड़

  2. У вас сломался телефон? Не проблема! Наш сервисный центр предлагает [url=https://gold-remont-telefonov.ru]ремонт телефонов в москве[/url] с использованием оригинальных запчастей и гарантией на выполненную работу. Профессиональные инженеры быстро и качественно вернут вашему устройству прежнюю функциональность. Узнайте больше и посетите наш сайт. https://gold-remont-telefonov.ru

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!