Home > Crime > बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के जेआरडी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के पास एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी कार को मारी टक्कर

बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के जेआरडी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के पास एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी कार को मारी टक्कर

जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के जेआरडी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के पास रविवार की देर रात एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी कार को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में खड़ी कार में बैठी एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि, इस कार के चालक के हाथ में चोट लगी है। महिला को इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर बिष्टुपुर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच की जा रही है। बताते हैं कि टक्कर मारने वाली कार का ड्राइवर फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें – साकची स्थित एमजीएम अस्पताल में लापरवाही के चलते स्ट्रेचर पर ही महिला ने जुड़वा बच्चों को दिया जन्म, मचा बवाल

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी