Home > Crime > Jamshedpur Crime: सीतारामडेरा के भुइयांडीह चौक के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने तीन बाइक व स्कूटी को मारी टक्कर, चार लोग घायल, हुआ हंगामा

Jamshedpur Crime: सीतारामडेरा के भुइयांडीह चौक के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने तीन बाइक व स्कूटी को मारी टक्कर, चार लोग घायल, हुआ हंगामा

जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह चौक के पास मंगलवार की रात पुलिस का बोर्ड लगी तेज रफ्तार बोलेरो ने तीन बाइक और एक स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद बोलोरो नाली में जा घुसी। इस सड़क हादसे में भालूबासा के रहने वाले अचल कुमार, शुभम सिंह, मनोज राय और अरविंद शर्मा घायल हुए हैं। इन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। जहां से दो की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें टीएमएच रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें लेकर टीएमएच गए। टीएमएच में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। दुर्घटना होने के बाद स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए और बोलेरो चालक को जीप से निकालकर जमकर पीटा। बोलेरो चालक चंदन विश्वकर्मा को भी घटना में चोट आई थी। उसने बताया कि वह जैप सिक्स परिसर से बोलेरो लेकर खाना खाने घर जा रहा था तभी यह दुर्घटना घटी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जीप चालक नशे में था। इसी के चलते यह हादसा हुआ है। घायल होने वाले अचल कुमार ने बताया कि वह अपने साथी शुभम के साथ मानगो से भालूबासा स्थित अपने घर जा रहा था तभी लकड़ी की टाल की तरफ से बोलोरो गाड़ी काफी तेज रफ्तार से आई और उन्हें टक्कर मार दी। घटनास्थल पर पहुंची सीतारामडेरा थाना पुलिस बोलोरो गाड़ी को थाने ले जा रही थी। लेकिन तभी झामुमो नेता दुलाल भुइयां घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने गाड़ी को थाने ले जाने से रोक दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply