Home > Crime > घर से दूध लेने निकले व्यक्ति को मानगो के देव कुंज अपार्टमेंट के पास पिकअप वैन ने मारी टक्कर, एमजीएम अस्पताल में मौत

घर से दूध लेने निकले व्यक्ति को मानगो के देव कुंज अपार्टमेंट के पास पिकअप वैन ने मारी टक्कर, एमजीएम अस्पताल में मौत

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : घर से दूध लेने के लिए निकले मानगो के परमेश्वर कॉलोनी स्थित चंद्रमोहन कांप्लेक्स के रहने वाले रविंद्र ठाकुर को पिकअप वैन ने टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में रविंद्र ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने रविंद्र ठाकुर को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना 10 सितंबर को घटी थी। रविवार को परिजनों के आवेदन पर पुलिस ने मानगो थाने में पिकअप वैन चालक के खिलाफ तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मारकर व्यक्ति की मौत कारित करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार

Leave a Reply