Home > Crime > गोलमुरी में महिला की दुकान पर एक व्यक्ति कर रहा कब्जे का प्रयास, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

गोलमुरी में महिला की दुकान पर एक व्यक्ति कर रहा कब्जे का प्रयास, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

जमशेदपुर: गोलमुरी में महिला कांति सिंह की दुकान पर कुछ व्यक्ति कब्जे का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस इस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है। थक हार कर मंगलवार को महिला साकची स्थित सिटी एसपी के कार्यालय पहुंची और सिटी एसपी से इंसाफ की गुहार लगाई। गोलमुरी के रामदीन बागान की रहने वाली महिला कांति सिंह ने बताया कि उनकी दुकान गोलमुरी चर्च के पास है। पहले यह दुकान रामचंद्र नामक व्यक्ति को किराए पर दी गई थी। फिर वह दुकान छोड़कर चला गया।

तब से दुकान कई साल से बंद थी। इस बीच एक व्यक्ति आता था और वह कहता था कि यह उसकी दुकान है। लेकिन अब वह इस दुकान पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। ताला तोड़ने का प्रयास कर रहा है। महिला ने बताया कि वह सोमवार को दुकान में बिजली का काम करा रही थी। तभी वह व्यक्ति कई लोगों को लेकर आ गया और महिला के साथ मारपीट करने की कोशिश की। महिला का आरोप है कि पुलिस उसकी मदद नहीं कर रही है। पुलिस हमेशा थाने से बेइज्जती करके भगा देती है। महिला का आरोप है कि थाना प्रभारी उस दुकान की चाबी मांग रहे हैं। इससे महिला परेशान है।

You may also like
Jamshedpur Crime : साकची की महिला देबिका दास से 30 लाख रुपए ठग कर पति पर हो गया फरार +VDO
Jamshedpur Good Friday : बिष्टुपुर व गोलमुरी चर्च में हुई प्रार्थना +VDO
Buldozer Action : आदिवासियों ने उलीडीह व बिरसानगर से हटाया अतिक्रमण, बिरसानगर में गरजा बुल्डोजर+ VDO
Ranchi Wine Smuggling : रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया शराब तस्कर
Ranchi Wine Smuggling: रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने अवैध शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!