Home > Crime > कदमा में एमटू चौक पर एक मिक्सचर मशीन वाहन ने कार को मारी साइड से टक्कर, कार डिवाइडर से टकराई, बच्ची घायल

कदमा में एमटू चौक पर एक मिक्सचर मशीन वाहन ने कार को मारी साइड से टक्कर, कार डिवाइडर से टकराई, बच्ची घायल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : कदमा में एमटू चौक पर रविवार को एक मिक्सचर मशीन वाहन ने एक कार को साइड से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार चालक आदित्यपुर के रहने वाले अधिवक्ता रंजीत कुमार झा ने बचने के चक्कर में कार मोड़ी तो कार डिवाइडर से टकरा गई। घर पर अधिवक्ता की पत्नी और दो बच्चियां सवार थीं। डिवाइडर से टकराने के बाद कार क्षतिग्रस्त हो गई है। कार में बैठी रंजीत कुमार झा की एक बच्ची घायल हो गई है। उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर कदमा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि वह मिक्सचर मशीन वाहन का पता लगा रही है। उसका पता लगाने के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका

Leave a Reply