Home > Jamshedpur > जमशेदपुर से 65 मुस्लिम जायरीन का दल अजमेर शरीफ-फतेहपुर सिकरी-आगरा के लिए रवाना

जमशेदपुर से 65 मुस्लिम जायरीन का दल अजमेर शरीफ-फतेहपुर सिकरी-आगरा के लिए रवाना

जमशेदपुर: झारखण्ड सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत पूर्वी सिंहभूम जिला के 65 सदस्यीय मुस्लिम जायरीन (अटेंडर सहित) के जत्थे को अजमेर शरीफ, फतेहपुर सीकरी और आगरा की तीर्थ यात्रा के लिए सुबह 8:30 बजे डीसी ऑफिस परिसर से रवाना किया गया। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी-सह-पर्यटन नोडल अधिकारी अविनाश त्रिपाठी और पर्यटन सूचना केंद्र की प्रबंधक प्रियंका तिरु ने तीर्थ यात्रियों के सुखद और मंगलमय यात्रा की शुभकामना देते हुए हरी झंडी दिखाकर रांची स्थित हटिया रेलवे स्टेशन के लिए बस को रवाना किया।
10 अगस्त को खत्म होगी तीर्थ यात्रा
रांची से तीर्थ यात्रियों का दल रेल मार्ग से अजमेर शरीफ, फतेहपुर सीकरी और आगरा के लिए प्रस्थान करेगा। सात दिवसीय तीर्थ यात्रा 4 अगस्त से होकर 10 अगस्त को खत्म होगी। झारखंड सरकार ने तीर्थ स्थल दर्शन के लिए ऐसे नागरिकों को शामिल किया है जो झारखंड के निवासी हैं। उनकी आयु 60 वर्ष से अधिक है। वे बीपीएल श्रेणी के अंतर्गत आते हैं और शारीरिक रूप से स्वस्थ हैं। इस तीर्थ यात्रा में तीर्थ यात्रियों के लिए झारखंड टूरिज्म डिपार्टमेंट कॉर्पोरेशन और जिला प्रशासन पूर्वी सिंहभूम की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। जिला प्रशासन की तरफ से यात्रा के दौरान तीर्थ यात्रियों की देखभाल के लिए नोडल अधिकारी के तौर पर जरेडा के प्रधान टेक्नीशियन अनिल कुमार और उनके साथ सहायक के तौर पर डीआरडीए के तकनीकी सहायक विनीता बिरुवा शामिल हैं।

You may also like
Jamshedpur Diwali : जमशेदपुर में बिना लाइसेंस पटाखा बेचने वालों पर शिकंजा, सुंदरनगर में आधा दर्जन दुकानों की जांच
Jamshedpur Karvachauth : जमशेदपुर में करवा चौथ की धूम, चांद के दीदार का इंतजार; पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत+VDO
Kadma Police station: कदमा थाना में ग्रामीणों का हंगामा, बोड़ाम के दो युवकों की रिहाई की मांग पर धरना
Jamshedpur Education : चक्रवात ‘अर्णव’ का असर: जमशेदपुर में 28 और 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, कक्षा 12 तक पढ़ाई स्थगित

Leave a Reply