Home > Crime > बारीडीह की रहने वाली छात्रा के साथ मानगो में कोल्ड ड्रिंक में नशीली चीज पिलाकर किया गया रेप, महिला थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

बारीडीह की रहने वाली छात्रा के साथ मानगो में कोल्ड ड्रिंक में नशीली चीज पिलाकर किया गया रेप, महिला थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

जमशेदपुर : बारीडीह की रहने वाली 16 वर्षीय एक किशोरी से मानगो में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में महिला थाना ने कार्रवाई कर आरोपी सुंदरनगर के  शुभम कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पीड़िता के परिजनों ने महिला थाना में शुभम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। घटना 29 अगस्त की है। पीड़िता कक्षा 11 की छात्रा है। उसने पुलिस को बताया कि 29 अगस्त को सुभम उसे अपने साथ मानगो के एक होटल में ले गया था। यहां उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीली चीज मिलाकर पिला दी। नशे में रहने के दौरान शुभम ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाने के बाद कोर्ट में उसका बयान दर्ज कराया और आरोपी को जेल भेज दिया है।
इसे भी पढ़ेंएसएसपी प्रभात कुमार ने सिदगोड़ा, सीतारामडेरा और टेल्को थाने का किया औचक निरीक्षण

You may also like
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप