Home > Crime > मानगो के कुमरूम बस्ती नीचे टोला की रहने वाली युवती ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

मानगो के कुमरूम बस्ती नीचे टोला की रहने वाली युवती ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो के कुमरूम बस्ती नीचे टोला की रहने वाली युवती 25 वर्षीय गुड़िया सिंह सरदार ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। घटना के समय घर में कोई नहीं था। घटना सोमवार की है। बताते हैं कि गुड़िया सिंह सरदार की मां लक्ष्मी सिंह सरदार शाम को मजदूरी कर घर लौटी तो दरवाजा अंदर से बंद था। पड़ोस के एक किशोर को दीवार में बड़ा सा छेद कर उसके जरिए अंदर भेजा गया। इसके बाद दरवाजा खुला तो लोग अवाक रह गए। अंदर गुड़िया सिंह सरदार की लाश फंदे से लटक रही थी। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गुड़िया सिंह सरदार का विवाह 1 साल पहले ही आदित्यपुर में हुआ है। वह रविवार को ही ससुराल से मायके आई थी। बताते हैं कि पति से उसका झगड़ा भी हुआ था। घटना की जानकारी मिलने पर आदित्यपुर से उसका पति बबलू भी कुमरूम बस्ती पहुंच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। गुड़िया सिंह सरदार ने फांसी क्यों लगाई इसका पता नहीं चल पाया।

इसे भी पढ़ें – उलीडीह में महिला तो सोनारी व सिदगोड़ा में युवकों ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

You may also like
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप

Leave a Reply