Home > Crime > धालभूमगढ़ की एक किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म, किशोरी को अस्पताल में कराया गया भर्ती

धालभूमगढ़ की एक किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म, किशोरी को अस्पताल में कराया गया भर्ती

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : धालभूमगढ़ इलाके की एक किशोरी का शुक्रवार की देर रात 2:00 बजे अपहरण कर लिया गया। अपहरण करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। बताते हैं कि देर रात जब परिजन जागे तो पता चला कि किशोरी घर में नहीं है। बताते हैं कि धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के दोलकी गांव के रहने वाले आबिद ने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आरोपी अभी तक गिरफ्तार नहीं हो पाया है। शनिवार को अचानक किशोरी की हालत बिगड़ी तो उसे घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में पुलिस उसे लेकर एमजीएम अस्पताल पहुंची। जहां किशोरी का इलाज चल रहा है। बताते हैं कि घटना के बाद मामले में गांव में पंचायत बैठी। लेकिन आरोपी और उसके परिवार के लोग किशोरी को अपनाने के लिए तैयार नहीं हुए। आरोप है कि पुलिस मामले को दबाने में जुटी हुई है।

इसे भी पढ़ें- मेडिकल सपोर्ट स्कीम के नाम पर कर्मचारियों के इच्छा के विरुद्ध वेतन से हो रही कटौती, टेल्को वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों ने टाटा मोटर्स के प्लांट हेड को लिखा पत्र

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply