Home > Jamshedpur > Jamshedpur Fire: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छाया नगर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, कुर्सी व मेज समेत 60 हज़ार रुपए कीमत का सामान जल कर राख+ वीडियो

Jamshedpur Fire: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छाया नगर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, कुर्सी व मेज समेत 60 हज़ार रुपए कीमत का सामान जल कर राख+ वीडियो

जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छाया नगर में एक टेंट हाउस के गोदाम में सोमवार की सुबह आग लग गई। आग लगने से टेंट हाउस में रखा सारा सामान कुर्सी मेज आदि जलकर राख हो गया है। लगभग 60 हज़ार रुपए कीमत का नुकसान हुआ है।

इलाके के लोगों ने आग लगने की जानकारी गोदाम के मालिक प्रभात कुमार को दी। इसके बाद मानगो के रहने वाले प्रभात कुमार मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना अग्नि शमन विभाग को भी दे दी गई थी। अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। यह गाड़ियां मानगो और गोलमुरी से पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply