Home > Crime > उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई जनता पथ में एक बदमाश ने हवाई फायरिंग कर फैलाई दहशत, इलाके में सनसनी

उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई जनता पथ में एक बदमाश ने हवाई फायरिंग कर फैलाई दहशत, इलाके में सनसनी

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई जनता पथ में एक बदमाश राहुल उर्फ शोले नाम के युवक ने हवाई फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। राहुल ने पहले अपने घर की छत से 2 राउंड फायरिंग की। इसके बाद सामने कंपनी प्रसाद गुप्ता के घर पर फायरिंग कर दी। बताते हैं कि इस फायरिंग की वजह से घर के पास खड़ा छोटा बच्चा अयांश कुमार गुप्ता बाल-बाल बचा। गोली उसको लग सकती थी। घटना को अंजाम देकर बदमाश भागने लगा। तो उसे एक वृद्ध ने पकड़ने की कोशिश की। लेकिन, उसने वृद्ध को मारपीट कर घायल कर दिया और फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस छानबीन कर रही है। बताते हैं कि राहुल उर्फ शोले का इंस्टाग्राम पर अकाउंट है। वह अपने आईडी पर पिस्टल के साथ अपनी फोटो डालता है और इलाके में रोब जमाता है। दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग करता है। कंपनी प्रसाद गुप्ता ने बताया कि राहुल ने कुछ दिन पहले कंपनी प्रसाद गुप्ता के घर में घुसकर फायरिंग की थी। इस मामले में कंपनी प्रसाद गुप्ता ने उलीडीह थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन, आज तक राहुल को गिरफ्तार नहीं किया गया। कंपनी प्रसाद ने बताया कि मंगलवार को जब घटना घटी थी तो वह अपनी दुकान में थे। उसके भाई भी दुकान में थे। घटना की जानकारी मिलने पर वह घर आए और उसके बाद पुलिस को सूचना दी। इलाके के लोगों का कहना है कि अगर उलीडीह पुलिस ने पहले कार्रवाई कर दी होती तो राहुल का इतना मन नहीं बढता। पता नहीं क्यों पुलिस राहुल के साथ नरमी बरत रही है।

घटना के बारे में बता रहे कंपनी प्रसाद गुप्ता
You may also like
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील
जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता भीम हेंब्रम का निधन, जिला बार संघ ने दी श्रद्धांजलि, 27 जुलाई को द्वितीय पाली में न्यायिक कार्य से रहेंगे विरत रहेंगे एडवोकेट्स
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल

Leave a Reply