Home > Jamshedpur > मानगो थाना क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस रोड आनंद विहार कॉलोनी में भाजपा नेता की मौत के मामले में पत्नी समेत चार पर हत्या का मामला दर्ज

मानगो थाना क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस रोड आनंद विहार कॉलोनी में भाजपा नेता की मौत के मामले में पत्नी समेत चार पर हत्या का मामला दर्ज

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस रोड आनंद विहार कॉलोनी में भाजपा नेता यादव की मौत के मामले में पत्नी रीमा सिंह समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी हत्या की प्राथमिकी दर्ज हुई है। रीमा सिंह के अलावा रोहित सिंह, गुड़िया देवी और अशोक दास को इस मामले में आरोपी बनाया गया है। हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर मानगो थाना पुलिस शुक्रवार को मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। गौरतलब है कि कृष्णा यादव अपने पोस्ट ऑफिस रोड स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे। परिजनों ने उनकी पत्नी रीमा सिंह पर हत्या का आरोप लगाया। कृष्णा यादव के बारे में कहा जा रहा है कि उनकी शादी होने वाली थी और वह शादी करने अपने गांव गए थे। इसी बीच डिमना डिवाइडर से अतिक्रमण हटा था। जिसमें उनकी गुमटी तोड़ दी गई थी। तो वह अपना सामान ठीक करने जमशेदपुर आए थे।

इसे भी पढ़ें- साकची स्थित एसएसपी ऑफिस में भिड़े दो पक्ष, मारपीट सिर फुटव्वल के बाद जमकर हुआ हंगामा

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply