वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगा शुभारंभ, कार्यक्रम में सांसद, विधायक और चक्रधरपुर रेल मंडल के अधिकारियों के शामिल होने की संभावना
Jamshedpur : टाटानगर से राजस्थान के खातीपुरा के बीच चलने वाली ट्रेन को 26 अक्टूबर को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव हरी झंडी दिखाकर रवाना (Tatanagar Railway News) करेंगे। ट्रेन का शुभारंभ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया जाएगा। इसको लेकर टाटानगर रेलवे स्टेशन पर तैयारियां की जा रही हैं।
कार्यक्रम में जमशेदपुर के सांसद, विधायक, राज्यसभा सांसद और चक्रधरपुर रेल मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों के शामिल होने की संभावना है। रेलवे प्रशासन समारोह को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त (Tatanagar Railway News) करने में जुटा है।
इधर, कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए रविवार को जमशेदपुर रेल एसपी ने टाटानगर रेलवे स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन के विभिन्न हिस्सों में सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। कार्यक्रम में आने वाले जनप्रतिनिधियों और अन्य लोगों की संभावित मौजूदगी को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
रेल मंत्री के ऑनलाइन माध्यम से ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के कार्यक्रम को लेकर रेलवे प्रशासन सतर्क है। स्टेशन परिसर में सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए जरूरी तैयारियां की जा रही हैं।
इसे भी पढ़ें – Anant Singh : बिहार में अनंत सिंह पर जेडीयू का बड़ा एक्शन, छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित




