Jamshedpur (Jharkhand) : दुर्गा पूजा और दीपावली के मद्देनजर चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के दौरान टेल्को थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की तीन हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस मामले में (Seraikela Kharsawan, Android Mobile Recovery,Crime News ) तीन विधि-विवादित किशोरों को निरुद्ध किया गया है। पुलिस के अनुसार, बरामद मोटरसाइकिलें सरायकेला-खरसावां जिले से चोरी की गई थीं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 8 अक्टूबर की रात सूरज पेट्रोल पंप के पास जांच के दौरान पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल चला रहे एक युवक को पकड़ा। वह परसुडीह थाना क्षेत्र के असनानगर का रहने वाला है। उसके पास से चोरी की एक बाइक और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन मिला।
इसे भी पढ़ें :Jamshedpur Tata Sublease Scam : फिर गरमाया 59 सबलीज का विवाद, कहां है 4288 पन्नों की जांच रिपोर्ट
पूछताछ में युवक ने बताया कि उसने बाइक गदरा, परसुडीह निवासी एक व्यक्ति से छह हजार रुपये में खरीदी थी। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने गदरा के बाली डुंगरी इलाके में छापेमारी की। यहां से दो अन्य (Seraikela Kharsawan, Android Mobile Recovery, Crime News) मोटरसाइकिल और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया गया। इस दौरान दो अन्य किशोरों को भी पकड़ा गया।
पुलिस के मुताबिक, तीनों किशोर बरामद बाइक और मोबाइल के वैध कागजात नहीं दिखा सके। पूछताछ में उन्होंने मोटरसाइकिलें सरायकेला-खरसावां जिले से चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने सभी बरामद सामान जब्त कर लिया है। तीनों किशोरों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए भेजा जा रहा है।
छापेमारी अभियान में टेल्को, परसुडीह और गोविंदपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।




