Home > Jamshedpur > SIR को लेकर जमशेदपुर में तेज हुआ डिजिटाइजेशन, DC राजीव रंजन ने विशेष कैंप का किया निरीक्षण

SIR को लेकर जमशेदपुर में तेज हुआ डिजिटाइजेशन, DC राजीव रंजन ने विशेष कैंप का किया निरीक्षण

जमशेदपुर, झारखंड: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत चल रहे डिजिटाइजेशन कार्य को गति देने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन ने बुधवार को विभिन्न विशेष डिजिटाइजेशन कैंपों का निरीक्षण किया। उन्होंने जमशेदपुर पश्चिम और जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के शारदामणि इंग्लिश स्कूल, राजेन्द्र विद्यालय, जुगसलाई नगर परिषद कार्यालय सहित अन्य केंद्रों पर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

इसे भी पढ़ें :डांडिया आयोजनों में धार्मिक मर्यादा और सुरक्षा की मांग, बजरंग सेवा संस्थान ने DC को सौंपा ज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने डिजिटाइजेशन, जनसुनवाई और फॉर्म-6 से जुड़े आवेदनों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को SIR के सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा करने तथा नागरिकों की समस्याओं का यथासंभव मौके पर समाधान करने का निर्देश दिया। दस्तावेजों की जांच और डिजिटल प्रविष्टियों में विशेष सावधानी Jamshedpur SIR बरतने पर भी जोर दिया गया।

उपायुक्त ने बताया कि नागरिकों की सुविधा और लंबित कार्यों के निष्पादन के लिए 10 अक्टूबर को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर मेगा शिविर लगाया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर डिजिटाइजेशन-सह-हेल्प डेस्क भी संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने मतदाताओं से शिविरों में पहुंचकर SIR से संबंधित कार्य पूरा कराने और पात्र नागरिकों से फॉर्म-6 के माध्यम से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की अपील की।

You may also like
वियतनाम सड़क हादसे में मृत रांची के राजा कुमार वर्मा के परिजनों को मिली ₹5 लाख की सहायता
मुसाबनी कस्तूरबा विद्यालय में 12 वर्षीय छात्रा की मौत, परिजनों का हंगामा; वार्डन पर लापरवाही का आरोप
डांडिया आयोजनों में धार्मिक मर्यादा और सुरक्षा की मांग, बजरंग सेवा संस्थान ने DC को सौंपा ज्ञापन
राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में साकची में कांग्रेस का प्रदर्शन

Leave a Reply