Home > Jamshedpur > Jamshedpur Durga Puja : दुर्गापूजा को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, डीसी ने शांति समिति और पूजा समितियों के साथ की बैठक

Jamshedpur Durga Puja : दुर्गापूजा को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, डीसी ने शांति समिति और पूजा समितियों के साथ की बैठक

Jamshedpur : दुर्गापूजा 2026 (Jamshedpur Durga Puja) को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सिदगोड़ा टाउन हॉल में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में शांति समिति और विभिन्न दुर्गापूजा समितियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। बैठक में पूजा और विसर्जन के दौरान सुरक्षा, यातायात, बिजली, पेयजल, सड़क, घाटों की तैयारी समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा (Jamshedpur Durga Puja) की गई।

Jamshedpur Durga Puja

सिदगोड़ा टाउन हॉल में दुर्गा पूजा की मीटिंग

बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक ऐहतेशाम वकारिब, सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, एसडीओ धालभूम, एडीसी, सिविल सर्जन, बीडीओ, सीओ, डीएसपी, थाना प्रभारी, अग्निशमन विभाग के अधिकारी, केंद्रीय दुर्गापूजा समिति और शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे।

पूजा समितियों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं प्रशासन के सामने रखीं। इनमें पंडालों तक पहुंचने वाली सड़कों की मरम्मत, पेयजल की व्यवस्था, बिजली आपूर्ति, जर्जर तारों को दुरुस्त करने, पेड़ों की डालियों की छंटाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग और विसर्जन घाटों की तैयारियों से जुड़े मुद्दे शामिल रहे। घाटों पर प्रशिक्षित गोताखोरों की पर्याप्त उपलब्धता की मांग भी रखी गई।

उपायुक्त राजीव रंजन ने कहा कि दुर्गापूजा जमशेदपुर की सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का महत्वपूर्ण पर्व है। उन्होंने सभी पूजा समितियों से प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा पर्व को आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।

उन्होंने संबंधित विभागों को पूजा पंडालों और प्रमुख मार्गों पर बिजली के जर्जर तारों को दुरुस्त करने, जरूरत के अनुसार सड़कों की मरम्मत कराने और पेड़ों की डालियों की छंटाई कराने का निर्देश दिया। विसर्जन घाटों पर पर्याप्त रोशनी, बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था के साथ प्रशिक्षित गोताखोरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को भी कहा गया।

विसर्जन को लेकर निर्धारित रूट और ट्रैफिक प्लान का पालन कराने पर भी विशेष जोर दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि पूजा और विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें। पूजा समितियों को भीड़ प्रबंधन के लिए वालंटियर्स की तैनाती और उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण देने की बात कही गई।

Jamshedpur Durga Puja

सिदगोड़ा टाउन हॉल में दुर्गा पूजा की मीटिंग में एसएसपी ऐहतेशाम वकारिब

एसएसपी ऐहतेशाम वकारिब ने कहा कि दुर्गापूजा के दौरान विधि-व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहेगी। पूजा पंडालों और महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी। असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के साथ उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पूजा समितियों से सुरक्षा मानकों का पालन करने और निर्धारित विसर्जन रूट व ट्रैफिक व्यवस्था का अनुपालन करने की अपील की।

बैठक में सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से फैलने वाली अफवाहों तथा भ्रामक सूचनाओं पर भी चर्चा हुई। प्रशासन ने बताया कि ऐसी गतिविधियों पर निगरानी के लिए विशेष मॉनिटरिंग व्यवस्था रहेगी। शांति समिति के सदस्यों से अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध या भ्रामक सूचना की जानकारी तत्काल पुलिस-प्रशासन को देने को कहा गया।

पूजा पंडालों में अग्नि सुरक्षा, सीसीटीवी, प्रवेश और निकास द्वार, विद्युत सुरक्षा सहित अन्य मानकों के पालन पर भी जोर दिया गया। जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों द्वारा पूजा पंडालों तथा प्रमुख स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया जाएगा। प्रशासन ने जिलेवासियों से दुर्गापूजा का पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने में सहयोग की

अपील की है।

इसे भी पढ़ें – Ranchi News : तृषा सिंह के श्राद्ध कर्म में पहुंचे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और मेयर सुधा गुप्ता, चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

You may also like
Jamshedpur Education : महिला विश्वविद्यालय में बीएड सत्र लेट, छात्राओं का एक साल बचाने के लिए कांग्रेस ने मांगी विशेष नामांकन की अनुमति
Jamshedpur Pride Mrs India: जमशेदपुर की आशिमा कुमार ने जीता प्राइड मिसेज इंडिया 2026 का खिताब+VDO
Jamshedpur Accident : जुबली पार्क के पास तेज रफ्तार कार फास्ट फूड दुकान में घुसी, ग्राहक बाल-बाल बचे
Tata Steel Jamshedpur
Jamshedpur Tata Steel : टाटा स्टील ने विकसित किया फायर-रेसिस्टेंट स्टील, 600 डिग्री तापमान में तीन घंटे तक रहेगी मजबूती

Leave a Reply