Home > Business > iPhone 18 Pro पर क्रोमा का शानदार ऑफर, 1,24,900 रुपये से शुरू कीमत

iPhone 18 Pro पर क्रोमा का शानदार ऑफर, 1,24,900 रुपये से शुरू कीमत

Ranchi : टाटा समूह की ओमनी-चैनल इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल कंपनी क्रोमा ने आईफोन 18 प्रो सीरीज की लॉन्चिंग के साथ ग्राहकों के लिए कई आकर्षक ऑफर पेश (Jharkhand Tata Group) किए हैं। ये ऑफर क्रोमा के स्टोर के अलावा क्रोमा डॉट कॉम, टाटा न्यू ऐप और बिगबास्केट पर भी उपलब्ध (Jharkhand Tata Group) होंगे।

आईफोन 18 प्रो के 256 जीबी मॉडल की शुरुआती कीमत 1,24,900 रुपये रखी गई है, जबकि आईफोन 18 प्रो मैक्स 256 जीबी की कीमत 1,39,900 रुपये से शुरू होगी। चुनिंदा क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर ग्राहकों को 7,000 रुपये तक का बैंक कैशबैक मिल सकता है।

पुराना आईफोन एक्सचेंज करने वाले ग्राहकों के लिए भी ऑफर दिया गया है। आईफोन 14 128 जीबी मॉडल पर 24,000 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू और 12,000 रुपये तक का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस मिलेगा। वहीं आईफोन 15, 16 और 17 सीरीज के एक्सचेंज पर 30,000 रुपये से अधिक की एक्सचेंज वैल्यू के साथ 12,000 रुपये तक का बोनस मिल सकता है। एक्सचेंज की राशि फोन के मॉडल और उसकी स्थिति पर निर्भर करेगी।

एप्पल वॉच और एयरपॉड्स पर भी बचत

क्रोमा के मुताबिक टाटा न्यू क्रेडिट कार्ड से एप्पल वॉच और एयरपॉड्स की खरीद पर 10 प्रतिशत तक की बचत का लाभ मिलेगा। ऑफर के तहत एयरपॉड्स 5 की प्रभावी कीमत 13,410 रुपये, एप्पल वॉच सीरीज 12 की 51,210 रुपये और एप्पल वॉच अल्ट्रा 4 की प्रभावी कीमत 98,910 रुपये से शुरू होगी।

क्रोमा की ओर से कहा गया है कि एक्सचेंज बोनस, टाटा न्यू कॉइन्स और एप्पल उत्पादों पर मिलने वाले ऑफर ग्राहकों को नए डिवाइस में अपग्रेड करने में मदद करेंगे। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि ऑफर मॉडल, स्टोर, शहर और उपलब्धता के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं तथा ये सीमित अवधि के लिए लागू हैं।

Read also – मॉडिफाइड साइलेंसर पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, 102 साइलेंसर जब्त कर रोड रोलर से किए नष्ट+VDO

You may also like
यमन के हौसी आदिवासियों का युद्ध नृत्य है’बराआ’ : जानें जंग के रिवाज से सांस्कृतिक पहचान तक का सफर
राज्यपाल के धनबाद आगमन पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, एयरपोर्ट पर मिला गार्ड ऑफ ऑनर
जमशेदपुर में एड्स के 3410 मरीज़, जांच मुहिम के बाद हुआ खुलासा, प्रशासन ने जारी किया आंकड़ा
Mango Nagar Nigam Election
टाटा टिनप्लेट अस्पताल में हंगामे पर बाबर खान ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग

Leave a Reply