Home > Crime > Jamshedpur Theft: कदमा के दो ज्वेलर्स में ग्राहक बनकर पहुंची महिला, पायल-नथिया लेकर फरार+VDO

Jamshedpur Theft: कदमा के दो ज्वेलर्स में ग्राहक बनकर पहुंची महिला, पायल-नथिया लेकर फरार+VDO

Jamshedpur (Jharkhand) : कदमा इलाके में दो आभूषण दुकानों में ग्राहक बनकर पहुंची एक महिला के आभूषण लेकर फरार होने का मामला सामने (Kadma Theft) आया है। घटना के बाद स्थानीय ज्वेलर्स में चिंता का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, महिला पहले कदमा स्थित लक्ष्मी ज्वेलर्स (Kadma Theft) पहुंची। उसने ग्राहक बनकर दुकान में कई आभूषण देखे और एक जोड़ी पायल पसंद की। इसके बाद वह माणिक चंद ज्वेलर्स में पहुंची और वहां भी आभूषण देखने लगी। इसी दौरान महिला कथित तौर पर आभूषण लेकर दुकान से निकल गई।

बताया जा रहा है कि महिला पायल और नथिया लेकर फरार हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद दुकानदारों ने मामले की सूचना संबंधित लोगों को दी। शंकर प्रसाद वर्मा ने भी घटना के संबंध में जानकारी दी है।

घटना के बाद दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज के आधार पर महिला की पहचान करने के साथ ही पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें – गांव के मुखिया से 30 लाख का इनामी उग्रवादी कैसे बना ब्रजेश गंझू

You may also like
मॉडिफाइड साइलेंसर पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, 102 साइलेंसर जब्त कर रोड रोलर से किए नष्ट+VDO
जुगसलाई में प्लाईवुड दुकान में चोरी, एक लाख नकद समेत लैपटॉप और सोने-चांदी की मूर्तियां ले उड़े चोर+VDO
वाराणसी में झारखंड का 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर बृजेश गंझू मुठभेड़ में
जमशेदपुर में एड्स के 3410 मरीज़, जांच मुहिम के बाद हुआ खुलासा, प्रशासन ने जारी किया आंकड़ा

Leave a Reply