Home > Crime > गांव के मुखिया से 30 लाख का इनामी उग्रवादी कैसे बना ब्रजेश गंझू

गांव के मुखिया से 30 लाख का इनामी उग्रवादी कैसे बना ब्रजेश गंझू

Ranchi : वाराणसी में एसटीएफ के हाथों मारा गया प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) का सुप्रीमो ब्रजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता झारखंड के चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र स्थित लुट्टू सोहावन गांव (Jharkhand Naxal Commander) का रहने वाला था। वह पच्चु गंझू का बेटा था। कभी गांव की पंचायत में निर्विरोध मुखिया चुना गया यह शख्स बाद में झारखंड का 30 लाख रुपये का (Jharkhand Naxal Commander) इनामी उग्रवादी बन गया।

बताया जाता है कि साल 2004 में ब्रजेश गंझू ने प्रतिबंधित भाकपा माओवादी के खिलाफ समानांतर संगठन खड़ा किया। इसी संगठन ने आगे चलकर TSPC के रूप में चतरा के अलावा हजारीबाग, रांची, रामगढ़, पलामू और लातेहार समेत बिहार के कुछ इलाकों में अपना असर बढ़ाया। माओवादियों और टीएसपीसी के बीच लंबे अरसे तक वर्चस्व की लड़ाई चली। इस दौरान कई मुठभेड़ और हिंसक वारदातें हुईं।

ब्रजेश ने उग्रवादी गतिविधियों के साथ सियासी रास्ता भी अपनाया। वर्ष 2010 में वह लावालौंग पंचायत से निर्विरोध मुखिया चुना गया। हालांकि मुखिया बनने के बाद भी उसका नाम उग्रवादी गतिविधियों से जुड़ा रहा और पुलिस की निगाह में वह लगातार रहा।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, उसके खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश, अपहरण, रंगदारी, लूट, आर्म्स एक्ट, यूएपीए और सीएलए एक्ट समेत करीब 44 मामले दर्ज थे। इनमें पुलिस जवानों पर हमला, हत्या और रंगदारी से जुड़े मामले भी शामिल हैं।

झारखंड सरकार ने उस पर 25 लाख और एनआईए ने पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। रविवार को वाराणसी के रामनगर में यूपी एटीएस के साथ मुठभेड़ में वह मारा गया। पुलिस के मुताबिक, जवाबी फायरिंग में जख्मी होने के बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

Read also – वाराणसी में झारखंड का 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर बृजेश गंझू मुठभेड़ में

You may also like
वाराणसी में झारखंड का 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर बृजेश गंझू मुठभेड़ में
अब जमशेदपुर और सरायकेला पुलिस मिलकर लेगी गैंगस्टर से टक्कर, लौहनगरी में जुर्म कर आदित्यपुर भागने वालों कसी जाएगी लगाम+ वीडियो
गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश
निखार सबलोक हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता सिंटू सिंह गिरफ्तार, सहारा सिटी में भी पुलिस की दबिश

Leave a Reply