Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने, अपराध नियंत्रण, गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान और प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुलिस पदाधिकारियों का बड़े स्तर पर तबादला (Jamshedpur Police Transfer) किया गया है। एसएसपी की ओर से 26 पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक नई जगह पदस्थापित किया गया (Jamshedpur Police Transfer) है।
तबादले में 12 पुलिस निरीक्षक और 14 पुलिस अवर निरीक्षक शामिल हैं। इनमें कई थाना प्रभारियों को भी बदला गया है। थाना प्रभारियों के समय से पहले स्थानांतरण के लिए डीआईजी सिंहभूम (कोल्हान) क्षेत्र, चाईबासा से अनुमोदन प्राप्त किया गया है।
प्रमुख तबादलों में पुलिस निरीक्षक चन्दन कुमार को पुलिस केंद्र गोलमुरी भेजा गया है, जबकि राजन कुमार को आजादनगर थाना प्रभारी बनाया गया है। मधुसूदन दे को साइबर अपराध थाना, संजय सुमन को सोनारी थाना प्रभारी और प्रशांत कुमार सिंह को गोलमुरी थाना प्रभारी बनाया गया है।
राजेन्द्र कुमार मुण्डा को परसुडीह थाना प्रभारी, भूषण कुमार को घाटशिला थाना प्रभारी और अविनाश कुमार को साइबर अपराध थाना में पदस्थापित किया गया है। शंकर कुमार को यातायात थाना प्रभारी साकची, नित्यानंद प्रसाद को मानगो थाना प्रभारी और बिरेन्द्र कुमार को घाटशिला अंचल निरीक्षक बनाया गया है। अजय कुमार की पदस्थापना गोलमुरी थाना में की गई है।
दारोगा स्तर पर शंकर प्रसाद कुशवाहा को बहरागोड़ा थाना प्रभारी, रवि होनाहागा को परसुडीह थाना, अभिषेक कुमार-1 को बरसोल थाना प्रभारी और कुमार इन्द्रेश को गोलमुरी थाना में पदस्थापित किया गया है।
सुनील कुमार भोक्ता को श्यामसुन्दरपुर थाना प्रभारी, पवन कुमार-1 को पुलिस केंद्र गोलमुरी, अशोक कुमार-2 को कमलपुर थाना प्रभारी, धनंजय पासवान को साकची थाना और मुकेश कुमार साव को कोवाली थाना प्रभारी बनाया गया है।
अमित कुमार चौधरी को परसुडीह थाना, अनुज कुमार सिंह को मुसाबनी थाना प्रभारी, करमपाल भगत को कदमा थाना और पंचम तिग्गा को डुमरिया थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। अमित कुमार-3 को गोलमुरी थाना में पदस्थापित किया गया है।
आदेश में सभी पदाधिकारियों को अपने नये पदस्थापित थाना या पुलिस प्रतिष्ठान में अविलंब योगदान देकर प्रभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है। वहीं, सभी नये थाना प्रभारियों को सात दिनों के भीतर पदभार ग्रहण करने को कहा गया है।
jamshedpur-police-transfer-26-inspector-sub-inspector-jharkhan




