Home > Crime > Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार

Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार

Kapali (Seraikela) : कपाली क्षेत्र के अंसार नगर में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर करीब ढाई लाख रुपये के जेवरात और नकदी चोरी (Kapali Theft) कर ली। घटना के समय घर के मालिक नौशाद आलम अपनी पत्नी और बच्चों के साथ जहानाबाद में एक मरीज को देखने के लिए निकले थे। परिवार के घर से निकलने के कुछ ही समय बाद चोरों ने वारदात (Kapali Theft) को अंजाम दिया।

गौरतलब है कि महताब आलम और उनके भाई नौशाद आलम अंसार नगर में अगल-बगल रहते हैं। नौशाद आलम कुछ दिन पहले ही कतर से घर लौटे थे। शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह पत्नी और बच्चों के साथ जहानाबाद के लिए रवाना हुए थे। परिवार रास्ते में ही था, तभी चोर पीछे के रास्ते से घर में घुस गए।

इसे भी पढ़ें:Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

सुबह बड़े भाई महताब आलम ने जब अपना दरवाजा खोला तो बाहर से कुंडी लगी हुई थी। इसके बाद उन्होंने पीछे के रास्ते से नौशाद के घर पहुंचकर देखा तो मुख्य गेट का ताला गायब था। परिजनों का कहना है कि चोर ताला भी अपने साथ ले गए।

घर के अंदर अलमारी और लॉकर के ताले टूटे हुए थे। कमरे में सामान बिखरा पड़ा था और बेड पर जेवरात के खाली डिब्बे मिले। इसके बाद चोरी की जानकारी हुई।

परिजनों के मुताबिक, चोर करीब 50 हजार रुपये नकद, सोने के झुमके, नथिया, मांग टीका और चांदी की तीन पायल ले गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब दो से ढाई लाख रुपये बताई जा रही है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
धतकीडीह में वृद्ध महिला की आंख में स्प्रे करने वाली आरोपी महिला पकड़ी गई, CCTV से खुला राज+VDO

Leave a Reply