Home > Jamshedpur > जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस

जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस

Jamshedpur (Jharkhand): (Jamshedpur Food Safety Action) भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के निर्देशों के बावजूद जमशेदपुर के कई बड़े और प्रतिष्ठित रिटेल स्टोरों में ऐसे खाद्य उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध मिले, जिन्हें पहले ही चिन्हित कर बाजार से हटाने और बिक्री रोकने के निर्देश दिए जा चुके हैं।

 फूड सेफ्टी टीम ने कई प्रतिष्ठानों में की जांच

एफएसएसएआई, नई दिल्ली और झारखंड के अपर मुख्य सचिव-सह-खाद्य सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर जिले में खाद्य उत्पादों की उपलब्धता और बिक्री की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। फूड सेफ्टी ऑफिसर संजय कुमार के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न दुकानों और रिटेल स्टोरों का निरीक्षण किया।

जांच के दौरान परसुडीह के अपना मार्ट, डी-मार्ट, डिमना रोड स्थित रिलायंस रिटेल लिमिटेड, जुगसलाई और पारडीह के विशाल मेगा मार्ट तथा मानगो के राही अपना मार्ट समेत कई प्रतिष्ठानों में एफएसएसएआई की ओर से चिन्हित प्रतिबंधित उत्पादों का स्टॉक पाया गया। मामले में एक दर्जन से अधिक प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किया गया है।

 नूडल्स से लेकर एनर्जी ड्रिंक तक मिले

निरीक्षण के दौरान अलग-अलग प्रतिष्ठानों में नूडल्स, रेड बुल एनर्जी ड्रिंक, स्टिंग एनर्जी, सफोला गोल्ड, कैंपा एनर्जी ड्रिंक, फॉर्च्यून सोयाबीन ऑयल, चोको पाई ऑरेंज बिस्कुट और लोटे चोको पाई जैसे उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध मिले।

इसे भी पढ़ें:मानगो में 55 लाख से चमकेगी न्यू और ओल्ड पुरुलिया रोड, टेंडर जारी होने से लोगों को मिलेगी जर्जर सड़कों से राहत

फूड सेफ्टी टीम ने संबंधित प्रतिष्ठानों को ऐसे उत्पादों की बिक्री तत्काल रोकने और उपलब्ध स्टॉक को वापस करने का निर्देश दिया है।

115 खाद्य उत्पादों पर एफएसएसएआई की नजर

एफएसएसएआई ने भ्रामक दावों, गलत लेबलिंग और खाद्य मानकों से जुड़े कथित उल्लंघनों के मामलों में कुल 115 खाद्य उत्पादों को चिन्हित किया है। इनमें पतंजलि दूध बिस्कुट, किंडर जॉय, सफोला टोटल हार्ट प्रो कुकिंग ऑयल, रेड बुल, स्टिंग, मॉन्स्टर एनर्जी, गेटोरेड स्पोर्ट्स ड्रिंक और अमूल शुगर-फ्री आइसक्रीम जैसे चर्चित उत्पाद भी शामिल हैं।

 बाजार में स्टॉक पहुंचने पर भी उठे सवाल

खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई के बाद यह सवाल भी उठ रहा है कि जिन उत्पादों को बाजार से वापस लेने या उनकी बिक्री रोकने के निर्देश जारी किए गए थे, उनका स्टॉक बड़े रिटेल स्टोरों तक कैसे पहुंचा।

विभाग अब सिर्फ दुकानों में मौजूद स्टॉक की जांच ही नहीं कर रहा, बल्कि इन उत्पादों की सप्लाई और बिक्री की पूरी प्रक्रिया की भी पड़ताल कर रहा है।

 नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

फूड सेफ्टी ऑफिसर संजय कुमार के अनुसार, विभिन्न प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थों की जांच जारी है। एफएसएसएआई के निर्देश के तहत चिन्हित उत्पादों को वापस करने और उनकी बिक्री रोकने के लिए कारोबारियों को निर्देश दिया गया है। (Jamshedpur Food Safety Action) जमशेदपुर में खाद्य सुरक्षा जांच का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। विभाग ने कारोबारियों, वितरकों और खुदरा विक्रेताओं से खाद्य सुरक्षा संबंधी निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करने को कहा है। बिक्री रोकने के निर्देश की अनदेखी या भ्रामक लेबलिंग पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा सकती है

You may also like
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट

Leave a Reply